CSK को कैसे मिलेगी RCB के खिलाफ जीत? IPL 2024 से पहले मुश्किल में फंसी DHONI की चेन्नई
IPL 2024 Chennai Super Kings: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी लंबे समय बाद एक बार फिर से मैदान पर नजर आने वाले हैं। 22 मार्च को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2024 में अपना पहला मुकाबला खेलना है। पिछले साल जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने ट्राफी पर कब्जा जमाया था। चेन्नई के खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को इस सीजन भी जारी रखना चाहेंगे।
मैच विनर खिलाड़ी चोटिल
रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ मैच से पहले डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई की टीम मुश्किल में दिखाई दे रही है। चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे इंजर्ड हैं। इंजरी की वजह से वह आईपीएल के पहले फेज से बाहर हो गए हैं। आने वाले दिनों में अगर वह फिट नहीं होते हैं तो वह फिर पूरे आईपीएल से बाहर किए जा सकते हैं।

मुश्किल में चेन्नई
डेविड कॉन्वे के अलावा श्रीलंका के तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना भी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछले सीजन मैच विनर साबित हुए थे। मथीशा पथिराना टी-20 फॉर्मेट में डेथ ओवरों के स्पेशलिस्ट गेंदबाज माने जाते हैं। मथीशा पथिराना की गैर मौजूदगी में बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान रहमान प्लेइंग इलेवन का हिस्सा बन सकते हैं।
ऐसे मिलेगी जीत
बेंगलुरु के खिलाफ अपने पहले मुकाबले में चेन्नई की टीम की कोशिश जीत दर्ज करने की होगी। चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ इस सीजन टीम के सबसे अहम खिलाड़ी साबित हो सकते हैं। गायकवाड़ ने पिछले सीजन भी टीम के लिए कई मैच विनिंग पारियां खेली थी। इसके अलावा शिवम दुबे, अजिंक्य रहाणे और रचित रविंद्र, डेरिल मिशेल और रविंद्र जडेजा से भी मैच विनिंग परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी।
आईपीएल 2024 के लिए चेन्नई की टीम
एमएस धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा , अजिंक्य रहाणे , रुतुराज गायकवाड़, मोइन अली , दीपक चाहर, शिवम दुबे, राजवर्धन हंगरगेकर, तुषार देशपांडे, मिशेल सेंटनर , महेश थीक्षाना, प्रशांत सोलंकी, सिमरजीत सिंह, मुकेश चौधरी, अजय मंडल, निशांत सिंधु, शेख रशीद, रचिन रवींद्र, शार्दुल ठाकुर, डेरिल मिशेल, समीर रिज़वी, मुस्तफिजुर रहमान , अवनीश राव अरावली (विकेटकीपर), डेवोन कॉनवे, मथीशा पथिराना।












Click it and Unblock the Notifications