IPL 2024: कौन है CSK की हार का सबसे बड़ा जिम्मेदार? पत्नी और बेटी के सामने टूटा माही का दिल

IPL 2024 Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम आईपीएल 2024 से बाहर हो गई है। चेन्नई सुपर किंग्स को अपने आखिरी लीग स्टेज मुकाबले में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। आईपीएल 2024 के प्लेऑफ में एंट्री पाने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आरसीबी के खिलाफ 18 या इससे कम रनों से हारना था।

चेन्नई का सफर खत्म

आईपीएल 2024 में चेन्नई सुपर किंग्स का सफर अब खत्म हो गया है। चेन्नई सुपर किंग्स प्लेऑफ में जाने की बड़ी दावेदार मानी जा रही थी। लेकिन खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन के कारण टीम को आरसीबी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग्स के दो बड़े मैच विनर इस मुकाबले में पूरी तरह से फ्लॉप साबित रहे।

IPL 2024 1

शिवम दुबे ने किया निराश

अपने दमदार प्रदर्शन से टी-20 वर्ल्ड कप टीम में जगह बनाने वाले शिवम दुबे चेन्नई सुपर किंग्स की हार के सबसे बड़े विलेन बनकर सामने आए। चेन्नई सुपर किंग्स को यह मैच जीतना बेहद जरूरी था। लेकिन शिवम दुबे की खराब बल्लेबाजी के कारण चेन्नई को हार का सामना करना पड़ा। शिवम दुबे से इस मैच में एक बड़ी पारी की उम्मीद थी। लेकिन दुबे इस मुकाबले में सिर्फ सात रन ही बना सके।

रचिन रविंद्र को कराया रन आउट

शिवम दुबे बल्लेबाजी में फ्लॉप रहे। वहीं चेन्नई के लिए इस मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करने वाले रचिन रविंद्र को दुबे ने रन आउट करा दिया। ऐसे में फैंस लगातार अपना गुस्सा शिवम दुबे पर जाहिर कर रहे हैं। शिवम दुबे के अलावा शार्दुल ठाकुर ने भी निराशाजनक प्रदर्शन किया। शार्दुल ठाकुर ने इस मुकाबले में चार ओवर के दौरान 61 रन खर्च कर डाले। जिसकी वजह से आरसीबी की टीम ने चेन्नई के सामने पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया।

टूट गया माही का दिल

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आखिरी ओवर में टीम को जीत दिलाने की भरपूर कोशिश की। लेकिन वह छक्का जड़ने की कोशिश में दूसरी गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौट गए। पवेलियन लौटते समय महेंद्र सिंह धोनी बेहद मायूस नजर आए। वहीं इस मुकाबले को देखने के लिए महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी और बेटी जीवा भी स्टेडियम मौजूद थी। ऐसे में अपनी पत्नी और बेटी के सामने माही का दिल टूट गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+