17.50 करोड़ के कैमरून ग्रीन बन सकते हैं RCB के लिए बड़ी मुसीबत, कहीं पड़ न जाए लेने के देने

IPL 2024, Cameron Green: आईपीएल 2024 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन से पहलेआईपीएल इतिहास के सबसे बड़ी ट्रेड सामने आई है। मुंबई इंडियंस ने हार्दिक पंड्या को गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया। दूसरी तरफ रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम ने मुंबई इंडियंस से कैमरून ग्रीन को ट्रेड कर लिया है। रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस क कैश मोड के तहत कैमरून ग्रीन को अपने साथ जोड़ा है। कैमरून ग्रीन के लिए रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 17 करोड़ 50 लख रुपए दिए हैं।

ग्रीन के लिए दिए इतने पैसे: आरसीबी की टीम को मिडिल ऑर्डर में एक तेजतर्रार बल्लेबाज की जरूरत थी। ऐसे में कैमरून ग्रीन इस भूमिका को बखूबी निभा सकते हैं। कैमरून ग्रीन बल्ले के साथ-साथ गेंद से भी टीम के लिए अहम साबित हो सकते हैं। लेकिन यहां सवाल यह उठता है कि क्या कैमरून ग्रीन के लिए फ्रेंचाइजी को 17 करोड़ 50 लाख रुपए खर्च करना जरूरी था।

Cameron Green 1

आउट ऑफ फॉर्म हैं ग्रीन: वनडे वर्ल्ड कप 2023 में कैमरून ग्रीन आउट ऑफ फॉर्म रहे थे। कैमरून ग्रीन का प्रदर्शन बल्ले और गेंद दोनों से ही निराशाजनक रहा था। आईपीएल 2024 में कैमरून ग्रीन रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की तरफ से खेलते हुए नजर आएंगे। ऐसे में कैमरून ग्रीन से टीम को बड़ी उम्मीदें होगी।

क्या हुआ है फायदे का सौदा: भारतीय पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा सहित कई दिग्गजों का मानना है कि रॉयल चैलेंज बेंगलुरु को कैमरून के लिए इतने पैसे खर्च नहीं करने चाहिए थे। ग्रीन को 17 करोड़ 50 लाख देने के चक्कर में आरसीबी का पर्स काफी कम हो गया है। ऐसे में ऑक्शन टेबल पर आरसीबी की टीम खिलाड़ियों पर बड़ी बोली नहीं लगा पाएगी।

बेंगलुरु की टीम ने ऑक्शन से पहले अपने सभी स्पिन और तेज गेंदबाजों को रिलीज कर दिया है। जोश हेजलवुड से लेकर हर्षल पटेल और हसरंगा तक को टीम ने रिलीज कर दिया है। ऐसे में ऑक्शन में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की सबसे बड़ी चिंता तेज गेंदबाज और स्पेन डिपार्टमेंट को मजबूत करने की होगी। टीम के पर्स में अब करीब 24 करोड रुपए बचे हुए हैं। ऐसे में इतने खिलाड़ियों को खरीदना टीम के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+