IPL 2023: कब, कहां, कौन सी टीमों के खिलाफ चेन्नई ने जीता है फाइनल, जानिए पांच बार विजेता की पूरी कहानी
IPL 2023 CSK Winning IPL Final Match: महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम ने अब तक पांच बार आईपीएल खिताब को अपने नाम किया है।

Chennai Super Kings Journey: आईपीएल के 16वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स ने एक बार फिर दमदार प्रदर्शन किया। चेन्नई सुपर किंग्स ने अब सबसे अधिक आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाली टीमों के मामले में मुंबई इंडियंस की बराबरी कर ली है। चेन्नई और मुंबई की टीम ने अब तक सबसे अधिक 5-5 बार खिताब को अपने नाम किया है।
2010 में पहली बार बनी चैंपियन: चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल का अपना पहला खिताब साल 2010 में जीता था। सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को हराकर धोनी की कप्तानी में चेन्नई ने इस साल अपना पहला खिताब जीता था। चेन्नई ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 168 रन बनाए। जवाब में मुंबई की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 146 रन ही जोड़ सकी और मुकाबला हार गई।
2011 में भी जीता खिताब: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ साल 2011 में एक बार फिर चेन्नई की टीम फाइनल मैच जीतने में सफल रही थी। ये मैच जीतकर चेन्नई ने लगातार दूसरी बार आईपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया था। मुरली विजय और माइकल हसी ने चेन्नई के लिए बल्ले से इस मुकाबले में दमदार प्रदर्शन किया था।
साल 2018 में दमदार वापसी: चेन्नई की टीम को साल 2016 और साल 2017 में बैन कर दिया था। लेकिन साल 2018 में चेन्नई ने दमदार वापसी की। चेन्नई इस साल भी फाइनल में पहुंची। सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ शेन वॉटसन के शतक की बदौलत चेन्नई इस सीजन एक बार फिर खिताब अपने नाम किया।
साल 2021 में केकेआर को हराया: चेन्नई सुपर किंग्स ने साल 2021 में केकेआर को हराकर चौथी बार ट्रॉफी जीता। चेन्नई ने 20 ओवर में तीन विकेट पर 192 रन बनाए। जवाब में कोलकाता की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 165 रन ही बना सकी। इसके साथ ही चेन्नई की टीम ने चौथी बार ट्रॉफी को अपने हाथ में उठाया।
साल 2023 गुजरात को हराया: 29 मई को खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने पांचवीं बार खिताब जीता। इस मैच में गुजरात ने 214 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। बारिश की वजह से चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। आखिरी ओवर में रवींद्र जडेजा ने 2 गेंदों में 10 रन बनाकर चेन्नई को जीत दिलाई। चेन्नई ने इसके साथ ही ट्रॉफी जीतने के मामले में मुंबई की बराबरी कर ली है।












Click it and Unblock the Notifications