'धोनी मेनिया' के लिए याद रखा जाएगा IPL 2023, रमीज राजा ने 'पीले रंग' के नाम किया ये सीजन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चीफ रमीज राजा ने आईपीएल को 2023 को धोनी मेनिया करार दिया है जिसमें महेंद्र सिंह धोनी के कारनामें लंबे समय तक याद रखे जाएंगे।

IPL 2023 and MS Dhoni: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के पूर्व चीफ रमीज राजा ( Ramiz Raja) का मानना है कि आईपीएल 2023 'धोनी मेनिया' के लिए याद रखा जाएगा। यहां महेंद्र सिंह धोनी ने जो कमाल किया वह लंबे समय तक याद रखा जाएगा।
आईपीएल 2023, धोनी से जुड़ी यादों और सीएसके के फिर से खिताब जीतने के लिए याद किया जाएगा। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चीफ रहने के दौरान रमीज राजा का बीसीसीआई के साथ कई बातों को लेकर मतभेद हुआ, लेकिन अब वे आईपीएल में धोनी के रोल की खुलकर सराहना करते हैं और सुनील गावस्कर द्वारा गत सीजन में धोनी का ऑटोग्राफ लेने को बहुत यादगार लम्हा बताते हैं।
रमीज राजा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि, आईपीएल पीले रंग के लिए यादगार रहा और यह सीजन महेंद्र सिंह धोनी के लिए याद किया जाएगा। धोनीमेनिया, उनकी कप्तानी, उनका शांत स्वभाव और उनकी विकेटकीपिंग, हमेशा बहुत लंबे समय तक याद की जाएगी।
'लेकिन सबसे ज्यादा आईपीएल उस पल के लिए याद किया जाएगा जब सुनील गावस्कर के जैसा एक दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी से अपनी शर्ट पर एक ऑटोग्राफ लेता है। धोनी के लिए इससे बड़ा कोम्पलीमेंट नहीं हो सकता था।'
बता दें, महेंद्र सिंह धोनी ने अपने आईपीएल फाइनल में पांचवी बार जीत दर्ज करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 5 बार की चैंपियन बनाया और रोहित शर्मा के सर्वाधिक 5 बार कप्तान के तौर पर आईपीएल खिताब उठाने के रिकॉर्ड की बराबरी भी कर ली।
चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने बारिश से प्रभावित हुए हाई वोल्टेज ड्रामा में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पिछले सीजन के विजेता गुजरात को 5 विकेट से हरा दिया था। धोनी 250 आईपीएल मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बने और एक फ्रेंचाइजी के लिए 200 मैच खेलने वाले भी पहले ही खिलाड़ी बने। धोनी ने हाल ही में अपने घुटने की सर्जरी कराई है और उन्होंने अगले आईपीएल में फैंस को गिफ्ट देने के लिए आने की इच्छा भी जताई है।












Click it and Unblock the Notifications