IPL 2023: अब तक कौन रहा है विकेट के पीछे सबसे सफल कीपर, इस मामले में MI ने मारी बाजी या GT ने
IPL MI vs GT: आईपीएल में प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों में टॉप के दो विकेटकीपर आज खेल रहे हैं। आइए देखते हैं मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच विकेटकीपरों की जंग में कौन बाजी मारने में कामयाब रहता है।

IPL 2023 in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में दो टीमों के बीच दूसरा क्वालीफायर मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। आईपीएल के इस पड़ाव तक आते-आते केवल तीन ही टीमें मैदान में बची है जिसमें एक आने वाले कुछ घंटे बाद बाहर हो जाएगी।
अगर हम इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर के ऊपर एक निगाह डालें तो एमआई और जीटी (MI vs GT) के दो विकेटकीपर मुख्य तौर पर उभरते हैं। जी हां आईपीएल के इस सीजन में टॉप के दो विकेटकीपर आज एक दूसरे के आमने-सामने होंगे।
वैसे तो केकेआर और आरसीबी के विकेटकीपर ने भी अच्छा काम किया है लेकिन इनकी टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंची है। प्लेऑफ में पहुंचने वाली टीमों में मुंबई इंडियंस के ईशान किशन और गुजरात टाइटंस के रिद्धिमान साहा ने सीजन के बेस्ट कीपर के तौर पर बाजी मारी है।
खास बात यह है की ईशान किशन ने अनपेक्षित तौर पर सीजन में विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार किए हैं। ईशान किशन 15 मैचों की 15 पारियों में 12 शिकार कर चुके हैं जिसमें 10 कैच और 2 स्टम्प शामिल हैं। अगर आप उनका प्रति इनिंग आउट करने का औसत देखें तो यह 0.8 है जो बेहतर कहा जाएगा।
बाजी एमआई के नाम- गुजरात टाइटंस के रिद्धिमान साहा 15 मैचों की 15 पारियों में 10 शिकार कर चुके हैं जिसमें 8 कैच और 2 स्टंप शामिल है और उनका प्रति पारी आउट करने का औसत 0.666 है। यहां मुंबई इंडियंस ने बाजी मार ली है।
दूसरी बाजी भी मुंबई के नाम- मजेदार बात यह भी है ईशान किशन और रिद्धिमान साहा दोनों ही अपनी-अपनी टीमों के लिए ओपनिंग करते हैं। यहां पर किशन ने साहा से बल्ले से भी बाजी मारने में कामयाबी हासिल की है। इस युवा विकेटकीपर ने 15 मैचों की 15 पारियों में 454 रन बना दिए हैं जिसमें उनका औसत 30.26 का है और स्ट्राइक रेट 142.76 का है।
रिद्धिमान साहा ने 15 मैचों की 15 पारियों में 81 के उच्चतम स्कोर के साथ 299 रन बनाए हैं जिसमें उनका औसत 21.35 और स्ट्राइक रेट 128.87 है।
गुरबाज और कार्तिक भी पीछे नहीं- आईपीएल 2023 के विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले अन्य कीपरों की बात करें के बीच में केकेआर के रहमनुल्लाह गुरबाज और आरसीबी के दिनेश कार्तिक शामिल है जिनका प्रति पारी आउट करने का औसत ईशान और साहा दोनों से बेहतर है।
गुरबाज ने 11 मैचों की 10 पारियों में 10 शिकार किए हैं जिसमें 10 कैच शामिल है तो दिनेश कार्तिक ने 13 मैचों की 12 पारियों में 10 शिकार किए हैं जिसमें 8 कैच और 2 स्टंप शामिल है। आईपीएल 2023 के विकेटकीपर में सबसे बेहतर आउट प्रति पारी आउट करने का औसत गुरबाज के ही नाम है जो पूरा 1 है।












Click it and Unblock the Notifications