हरप्रीत बरार की इस गेंद में सहवाग को दिखी वार्न की 'बॉल ऑफ सेंचुरी' की झलक, ऐसे उड़ाई गिल्लियां- VIDEO
IPL 2023 Video: हरप्रीत बरार की इस गेंद को देखकर सहवाग को आई बॉल ऑफ सेंचुरी की याद। आउट होने वाले बल्लेबाज थे मनीष पांडे।

IPL 2023 in Hindi: पंजाब किंग्स की टीम ने आईपीएल 2023 के मैच नंबर 59 में दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में मेजबान दिल्ली कैपिटल्स को 31 रनों से मात देकर खुद को प्लेऑफ की रेस में किसी तरह जिंदा रखा है।
यह बहुत ही अहम मैच था जिसको हारने के बाद दिल्ली की टीम इस सीजन से बाहर होने वाली पहली आईपीएल टीम भी बन गई है। इस मैच के गेंदबाजी सुपरस्टार हरप्रीत बरार रहे जिन्होंने 30 रन देकर चार विकेट लिए और अपनी टीम की जीत में बहुत अहम भूमिका निभाई।
भारत के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने हरप्रीत बरार की उस गेंद की तुलना शेन वार्न की बॉल ऑफ द सेंचुरी से की है जिस पर मनीष पांडे बोल्ड हुए। सहवाग ने कहा कि बाएं हाथ के स्पिनर ने बहुत ही इंटेलिजेंट तरीके से गेंदबाजी की।
मनीष पांडे को जो गेंद फेंकी गई थी वह मिडिल और लेग स्टंप पर पिच हुई और बहुत ही तेजी से शॉर्प टर्न लेते हुए दिल्ली की गिल्ली उड़ा कर चली। सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए इस गेंद को जबरदस्त बताया है और बरार के ओवरऑल गेंदबाजी प्रयास की सराहना की है।
इससे पहले बरार तेज अर्धशतक बनाकर खेल रहे डेविड वार्नर का विकेट ले चुके थे। उन्होंने फिल सॉल्ट और रिले रोसोव को आउट कर दिया था।
सहवाग ने कहा, "पावर प्ले में गेंदबाजी करना और फिर वहां से वापसी करना, वह भी इतनी जबरदस्त तरीके से! मनीष पांडे को जिस गेंद पर आउट किया वह शेन वार्न की बॉल ऑफ सेंचुरी जैसी थी। जिसने वार्नर को आउट किया वह भी अच्छी थी। रिले रोसोव ने खराब शॉट खेला लेकिन यह हरप्रीत की बहुत अच्छी और इंटेलिजेंट बॉलिंग थी।"
हरप्रीत जहां गेंदबाजी में चमके तो बैटिंग में युवा ओपनिंग बल्लेबाज प्रभसिमरन ने कमाल किया। जिन्होंने 65 गेंदों पर 103 रन बनाए। ये उनकी पहली आईपीएल सेंचुरी है। इसी सीजन में उन्होंने एक अर्धशतक भी लगाया हुआ था।
सहवाग इन दोनों खिलाड़ियों की परफॉर्मेंस काफी खुश नजर आते हैं। क्योंकि यह दोनों ही पंजाब के खिलाड़ी हैं और सहवाग का कहना है कि, पहली बार पंजाब को पंजाबियों ने जताया है। चाहे प्रभसिमरन हों या बरार, दोनों ही पंजाब किंग्स और पीसीए की ओर से खेलते हैं और दोनों ने बेहतरीन खेल खेला है।












Click it and Unblock the Notifications