IPL 2023: पॉइंट टेबल से RCB के मूड का पता नहीं चलता, विराट कोहली ने जीत के बाद क्यों कही ये बात

IPL 2023 Virat Kohli: विराट कोहली ने आज आईपीएल 2023 के 27वें मैच में आरसीबी की टीम की कमान संभाली और पंजाब किंग्स पर जीत दिलाई।

Virat Kohli

Aaj ka IPL Match Virat Kohli: आईपीएल 2023 के सीजन में आज फैंस को पुराना नजारा देखने को मिला जब उनके चहेते कप्तान विराट कोहली टॉस के लिए आए। नियमित कप्तान फाफ पसलियों की चोट के चलते केवल बैटिंग के लिए उतरे थे। कोहली ने पूरे मैच में कप्तानी की जिम्मेदारी संभाली और अपनी टीम को मेजबान पंजाब के खिलाफ मोहाली में जीत भी दिलाई।

जीत के साथ आरसीबी की टीम अंक तालिका में नंबर पांच पर आ गई है और उनके छह मैच में तीन जीत तीन हार के साथ 6 अंक है। आरसीबी को आज 24 रनों से अच्छी जीत मिली है लेकिन कोहली का मानना है कि अभी की स्थिति में जीत हार से आरसीबी पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ता है।

उन्होंने मैच के बाद प्रेजेंटेशन के दौरान कहा, "यह जीत हमारी टीम को अजेय नहीं बनाती है और ना ही इस मैच से पहले अंकतालिका में जो हमारी स्थिति थी, वह हमें एक खराब टीम बनाती है। अंकतालिका से आपके मूड का पता नहीं चलता क्योंकि आपने पांच या छह मैच खेले होते हैं। जरूरी है कि आप अपने प्रोसेस को जारी रखें और आगे बढ़ते जाएं।"

आज के मुकाबले में विराट कोहली ने फाफ के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी की थी जिसमें उन्होंने 47 गेंदों पर 59 रन बनाए थे। लेकिन जितनी तेज शुरुआत हुई थी उसके हिसाब से पारी को अंजाम नहीं मिल सका क्योंकि आरसीबी ने अंतिम पांच ओवर में केवल 44 रन बनाए।

Recommended Video

    IPL 2023: Virat Kohli ने लगाई Records की झड़ी, IPL में इस मामले में पूरा किया शतक | वनइंडिया हिंदी

    कोहली इसके बारे में कहते हैं, "पहले हॉफ में तेजी के साथ चीजें बदली और फाफ ने बहुत अच्छी बैटिंग की। हमने अपनी साझेदारी को और लंबा खींचने की सोची थी ताकि हम 20 रन एक्स्ट्रा बना सके। 7-8 ओवर के बाद गेंद थोड़ी घिसनी शुरू हो गई थी तो हमने अपनी रणनीति बदल दी और बल्लेबाजी को गहराई तक ले जाने की कोशिश की।"

    कोहली कहते हैं कि अगर हम थोड़ा और टिक जाते तो 190-200 रनों के आसपास भी बना सकते थे। हमें लगा कि 175 का स्कोर भी ठीक है। मैंने अपने साथियों से कहा भी था कि यह पर्याप्त स्कोर है।

    बता दे इस लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम 18.2 ओवर में 150 रन बना पाई क्योंकि मोहम्मद सिराज ने 4 ओवर में 21 रन देकर दो विकेट लिए। अब आरसीबी की टीम अपनी ग्रीन जर्सी में 23 अप्रैल को होम ग्राउंड चिन्नास्वामी पर राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबला करेगी और वहां जीत की ओर देखेंगे ताकि टॉप 4 में अपनी जगह बना सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+