IPL 2023: 'हम कोई फालतू टीम नहीं हैं...', RCB को लेकर विराट कोहली ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या है पूरा मामला
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर में धुंरधर खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है, और टीम को एक बड़ी फ्रैंचाइजी के रूप में भी देखा जाता है, फिर आज तक टीम के हाथ आईपीएल की ट्रॉफी क्यों नहीं लगी। इस सवाल का जवाब अब खुद विराट ने दिया है।

IPL 2023, Royal Challengers Bangalore: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 5 बार के चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर आईपीएल 2023 के 16वें सीजन में शानदार शुरुआत कर दी है। हालांकि, आईपीएल की ट्रॉफी जीतने के लिए टीम को अगले 2 महीनों में और भी बहुत कुछ करने की जरूरत है। इस संबंध में आरसीबी इनसाइडर के एक एपिसोड में विराट कोहली ने मिस्टर नाग्स के साथ खुलकर बातचीत की, जहां दोनों ने फ्रेंचाइजी के सोशल मीडिया प्रदर्शन पर भी चर्चा की।
फ्रेंचाइजी बड़ी है इसलिए प्रशंसकों की उम्मीद भी ज्यादा हैं- कोहली
दरअसल, मुंबई इंडियंस पर आरसीबी की जीत में मुख्य भूमिका निभाने वाले विराट कोहली ने कहा कि, बेंगलुरु की टीम एक 'बड़ी फ्रेंचाइजी' है, इसलिए प्रशंसक इतनी उम्मीद करते हैं। कोहली ने कहा कि, 'हमारा सोशल मीडिया प्रदर्शन हर किसी से मीलों आगे है। आप एक बार सोशल मीडिया ट्रॉफी लाइए और फिर देखिए कि आरसीबी कैसे जीतेगी।
विराट कोहली की फॉर्म में वापसी से पहले जब वह खराब फॉर्म से गुजर रहे थे, तो इसकी वजह जानने को लेकर उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि, 'मैं साल 2019 के बाद पहली बार इस होटल में आया हूं। हम पहले भी इसी होटल में ठहरते थे लेकिन मुझे पता नहीं था कि इस होटल में कितने कमरे, लॉन कहा हैं, बैंगलुरु शहर कितना शानदार है। मैं ये सारी चीजें अब महसूस कर रहा हूं। पहले दबाव बहुत होता था जो अब नहीं है।'
कोहली ने इस पर भी बात की कि प्रशंसकों को हर साल आरसीबी से बहुत उम्मीदें होती हैं। दूसरी ओर कुछ लोगों को यह भी लगता है कि फ्रैंचाइजी टुकड़ों में अच्छा खेलती है, लेकिन उसके पास वह सब कुछ नहीं है जो उसे पूरा करने के लिए चाहिए। कोहली ने कहा कि, ऐसा इसलिए है क्योंकि आरसीबी एक बड़ी फ्रेंचाइजी है जिससे उसे बहुत उम्मीदें हैं। यह साबित करता है कि वे 'फालतू' टीम नहीं हैं। कोहली ने कहा कि, यह फ्रेंचाइजी का बड़ा दबाव है। बहुत से लोग इसे मजेदार और खेल के रूप में लेते हैं, जैसे 'यह टीम नहीं जीतती'। जब इतनी सारी उम्मीदें हैं। इतने सारे प्रशंक हैं तो स्पष्ट है कि हम एक बड़ी टीम हैं।
Recommended Video
दरअसल, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को शुरू से ही एक बड़ी टीम के रूप में देखा गया है, लेकिन RCB के हाथ अभी तक ट्रॉफी नहीं लगी है। ऐसे में अक्सर टीम पर भी सवाल उठते रहते हैं। आरसीबी इनसाइडर के एक एपिसोड में कोहली और मिस्टर नैग्स के बीच इस संबंध में ही खुलकर बातचीत हुई थी, जिसपर कोहली ने बड़ा बयान दिया है। आरसीबी का अगला मैच 6 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा।












Click it and Unblock the Notifications