LSG vs CSK: आज लखनऊ और चेन्नई के बीच होगी टक्कर, जानें पिच रिपोर्ट और वेदर अपडेट, कैसी होगी प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जायंट्स आज चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी। मैच आज शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इस मैच का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा।

csk vs lsg

IPL 2023, CSK vs LSG: आईपीएल 2023 के 16वें सीजन का छठा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 3 अप्रैल यानि आज खेला जाएगा। अपना पहला मैच हारने के बाद चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अपने घरेलू मैदान पर लौट आई है। कप्तान धौनी और उनकी टीम की निगाह अब लखनऊ (LSG) के खिलाफ जीत के साथ खाता खोलने पर होगी। चेन्नई चार साल बाद यहां मुकाबला खेलेगी। दर्शकों में इसे लेकर काफी उत्साह है।

आज एम चिदंबरम का पूरा मैदान चेन्नई के पीले रंग में रंगा नजर आएगा। ऐसे में स्टोक्स से बड़ी पारी की उम्मीद है, पिछले मुकाबले में रुतुराज की शानदार पारी के बावजूद चेन्नई को पहले मैच में गुजरात से हार मिली थी। लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने पहले घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स पर हावी होते हुए सीजन की शानदार शुरुआत की। अगर टीम अपने इस फॉर्म को बरकरार रखती है, तो आज का परिणाम उनके पक्ष में हो सकता है। वहीं दूसरी ओर चेन्नई की निगाहें सीजन की अपनी पहली जीत पर टिकी हुई हैं, जिसके लिए टीम ने पूरी तरह से कमर कस ली है।

एम चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
चेन्नई (CSK) की टीम एम चिदंबरम के मैदान पर प्रैक्टिस सेशन के दौरान जमकर पसीना बहा चुकी है। स्पिनर्स के लिए पिच काफी सपोर्टिव है, लेकिन यहां चौके-छक्कों की खूब देखने को मिलते हैं। इस ग्राउंड पर कम से कम 160 से ऊपर का स्कोर होना चाहिए, तभी टीम जीत की उम्मीद कर सकती है। हालांकि, बल्लेबाजों को स्पिनर्स से अपने विकेट को बचाए रखना किसी चुनौती से कम नहीं होगा। इस ग्राउंड पर सर्वाधिक विकेट चटकाने वाले टॉप 10 बॉलर्स में से 9 नाम स्पिनर्स के हैं।

चेन्नई वेदर अपडेट
एम चिदंबरम स्टेडियम में होने वाले इस मुकाबले से पहले मौसम की बात करें तो आज चेन्नई शहर में साफ मौसम के साथ धूप खिली रहेगी। फिलहाल, बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। मौसम विभाग के मुताबिक, 3 अप्रैल को शहर का तापमान 33 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जबकि 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने का पूर्वानुमान है।

लखनऊ सुपर जाइंट्स संभावित प्लेइंग 11
केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (wk), क्रुणाल पांड्या, आयुष बडोनी, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, आवेश खान और जयदेव उनादकट।

ये भी पढ़ें- IPL 2023: गुजरात टाइटन्स को बड़ा झटका, आईपीएल से बाहर हुए केन विलियमसन, GT ने ट्वीट कर बताई वजह


चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रुतुराज गायकवाड़, डेवोन कॉनवे, मोइन अली, अंबाती रायडू, शिवम दूबे, बेन स्टोक्स, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, मिचेल सेंटनर और राजवर्धन हैंगरगेकर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+