IPL 2023 के पहले ओवर में ही लग जाता है 440 'बोल्ट' का झटका, कुछ ऐसे हैं 10 ओवर के 'खौफनाक' आंकड़े
IPL 2023 in Hindi: राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में 10 बार पहला ओवर फेंका है और इस दौरान उन्होंने जो गजब का कारनामा किया है वह आप यहां पढ़ सकते हैं।

IPL 2023 PBKS vs RR Match: इंडियन प्रीमियर लीग में ट्रेंट बोल्ट एक बहुत ही शानदार तेज गेंदबाज है। यह कीवी गेंदबाज 2015 से इस लीग में सक्रिय है और अभी तक बहुत ही बेहतरीन काम कर रहा है।
बाएं हाथ के बॉलर ट्रेंट बोल्ट को आईपीएल के 88 मैचों में अभी तक 105 विकेट मिल चुके हैं। बोल्ट एक स्विंग बॉलर है जिसके चलते वे शुरुआती ओवरों में अपनी टीम के साथ-साथ विपक्षियों के लिए भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं।
अगर आप आईपीएल 2023 में ट्रेंट बोल्ट के पहले ओवर पर झलक डालेंगे तो चौक सकते हैं। आंकड़े इतने जबरदस्त हैं कि बोल्ट इंडियन प्रीमियर लीग में पहला ओवर डालने के लिए सपनों सरीखे गेंदबाज बन जाते हैं।
ट्रेंट बोल्ट ने इस सीजन में अभी तक 10 बार ओपनिंग ओवर फेंका है। यानी वे 10 ओवर ऐसे फेंक चुके हैं जो आईपीएल 2023 के दौरान उनकी टीम के लिए पहला ओवर था।
बोल्ट ने इस दौरान केवल 46 रन दिए हैं, 43 डॉट गेंद फेंकी हैं और 7 विकेट चटकाए हैं। अगर आप इन सबको मिला दें तो यह आंकड़ा इस तरह से बैठता है- 10 ओवर, 46 रन, सात विकेट। ये दांतों तले अंगुली दबाने वाला आंकड़ा है।
बोल्ट ने आईपीएल के 16वें सीजन में पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में एक बार फिर से पहला ओवर फेंका और उन्होंने इनफॉर्म बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह को 2 रन पर ही आउट कर दिया।
प्रभसिमरन बोल्ट की गेंद पर उन्हीं को कैच थमा बैठे। यहां बोल्ट एक विकेट और ले सकते थे लेकिन उन्होंने ओवर की चौथी गेंद पर अथर्व तैद का कैच ड्रॉप कर दिया। इस तरह से बोल्ट ने अपनी टीम को एक बार फिर से विकेट लेने वाली शुरुआत दी।
इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने बाद में खुद को संभालते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए। बोल्ट ने 4 ओवर में 36 रन देकर 1 विकेट लिया। बोल्ट को सीजन में बड़ी सफलता पहले ही ओवर में मिली है।












Click it and Unblock the Notifications