IPL 2023: 'मैंने पहली बार धोनी को इस तरह भावनाओं में बहता देखा,' सुरेश रैना का बड़ा खुलासा

Suresh Raina और MS Dhoni की जोड़ी चेन्नई सुपर किंग्स में खास थी। रैना अब नहीं खेलते लेकिन धोनी के साथ उनकी दोस्ती आज भी उसी तरह की है।

Suresh Raina and MS Dhoni

IPL 2023: आईपीएल 2023 का आगाज धमाकेदार अंदाज में होने वाला है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स को पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस का सामना करना है। गुजरात की टीम डिफेंडिंग चैम्पियन है। पिछले सीजन गुजरात ने टाइटल जीता था। आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स ने चार बार खिताब हासिल किया है। सुरेश रैना भी इस टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। उन्होंने आईपीएल में धोनी का एक अहम मोमेंट बताया है। यह साल 2010 की कहानी है।

छक्के से जिताकर धोनी ने हेलमेट को किया पंच

पंजाब के खिलाफ फिफ्टी के साथ अंतिम लीग मैच चेन्नई को धोनी ने जिताया था। इसके बाद वे प्लेऑफ़ में पहुंच गए। धोनी ने जीत दिलाकर अपने हेलमेट को पंच किया था। ऐसा काफी कम बार देखने को मिलता है जब धोनी के इमोशंस बाहर आते हैं। जियो सिनेमा पर रैना ने कहा कि धोनी ने धर्मशाला में मैच छक्के से जिताया और हेलमेट को पंच किया। वह आम तौर पर ऐसा कभी नहीं करते हैं। नेट्स पर भी कुछ होता है, तब भी वह शांत रहते हैं। यह सभी के लिए एक सीख है कि किस तरह दबाव वाली स्थिति से टीम को बाहर लाकर जीत दिलाई जाती है। मैंने पहली बार धोनी के इमोशंस बाहर आते देखे थे।

चेन्नई ने फाइनल में मुंबई को हराया था

गौरतलब है कि उस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन धमाकेदार रहा था। चेन्नई ने 2010 आईपीएल के सेमी]फाइनल में डेक्कन चार्जर्स को पराजित किया था। इसके बाद फाइनल में मुंबई इंडियंस को हराते हुए खिताबी जीत दर्ज की थी। इस तरह माही की कप्तानी में टीम ने खिताब हासिल कर लिया। उसके बाद से लगातार चेन्नई सुपर किंग्स का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है।

पिछले साल चेन्नई ने किया था निराश

पिछले साल चेन्नई ने निराश करने वाला खेल दिखाया। आम तौर पर ऐसा नहीं होता है। जडेजा को कप्तान बनाने के बाद टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद बीच में कप्तान बदलकर धोनी को कमान थमाई गई। तब तक काफी देर हो गई थी और चेन्नई प्लेऑफ़ से पहले बाहर हो गई। इस साल धोनी की टीम से काफी उमीदें रहेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+