DC vs SRH: दिल्ली बनाम हैदराबाद के IPL मैच में ये गेंदबाज बरपाएंगे कहर, ले सकते हैं सबसे अधिक विकेट

DC vs SRH: दिल्ली बनाम हैदराबाद के मैच में एसआरएच के गेंदबाज मुकाबलों को अपने पक्ष में लाने के लिए पूरी जान लगा देंगे, क्योंकि दिल्ली की बल्लेबाजी अभी मजबूत स्थिति में नहीं है। इसका उन्हें फायदा मिल सकता है।

Sunrisers Hyderabad vs Delhi Capitals

IPL 2023, DC vs SRH: आईपीएल 2023 के 34वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाम साढ़े सात बजे जबरदस्त भिड़ंत होगी। दिल्ली कैपिटल्स को लगातार पांच हार के बाद आखिरकार केकेआर के खिलाफ सीजन की पहली जीत मिल चुकी है। डीसी के लिए डेविड वॉर्नर बल्ले से तो कुलदीप यादव गेंद से जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं, वहीं हैदराबाद अपने पिछले दो मैच हार चुकी है और घरेलू मैदान पर वापसी करना चाहेगी। आइए जानते हैं, आज के रोचक मुकाबले में कौन तीन गेंदबाज सबसे अधिक विकेट चटका सकते हैं।

मार्को जानसेन
सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज मार्को जानसेन का कहर आईपीएल में भी देखने को मिल रहा है। आईपीएल के 16वें सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे है इस गेंदबाज ने चार मैचों में छह विकेट चटका दिए हैं। गेंद के साथ उनका औसत 14.00 है और लोअर मिडिल ऑर्डर में इस खिलाड़ी को बल्लेबाजी करने का भी अच्छा अनुभव है। ऐसे में आज जोनसेन सनराइजर्स की जीत में एक बड़ी भूमिका अदा कर सकते हैं।

एनरिक नार्जे
दिल्ली के एनरिक नार्जे ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में दो विकेट लेकर अपनी शानदार फॉर्म से सभी को रूबरू कर दिया। वह आईपीएल में सबसे तेज गेंदबाजों में से एक हैं और उन्हें डेथ-बॉलिंग के स्पेशलिस्ट के रूप में अधिक जाता है। नॉर्जे की अच्छी फॉर्म आज फिर उन्हें एक से अधिक विकेट दिला सकती है। आज के मैच में नार्जे का प्रदर्शन टीम के लिए महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।

उमरान मलिक
रफ्तार के बादशाह उमरान मलिक के प्रदर्शन ने उन्हें अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाई, और पूरी उम्मीद है कि इस सीजन में खिलाड़ी और चमकेगा। उमरान की गति और सटीकता किसी भी बल्लेबाज के लिए कब खतरा बन जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। उन्हें भारतीय क्रिकेट में सबसे होनहार खिलाड़ियों में से एक माना जाता है। अगर उमरान अपनी लय बरकरार रखते हैं तो टूर्नामेंट में सनराइजर्स हैदराबाद की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। आज के मैच में सभी की निगाहें उमरान के प्रदर्शन पर टिकी होंगी।

दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वाड
डेविड वॉर्नर (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसो, एनरिक नार्जे, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, मुकेश कुमार, फिल सॉल्ट, लुंगी नगिडी, प्रवीण दुबे, ललित यादव, रिपल पटेल, विक्की ओस्तवाल, मनीष पांडे, कमलेश नागरकोटी, ईशांत शर्मा और यश धुल।

ये भी पढ़ें- IPL: आज दिल्ली के धुरंधरों का चलेगा बल्ला या हैदराबाद करेगी शानदार वापसी, जानें कौन जीतेगा DC vs SRH का मैच


Recommended Video

    IPL 2023: Jadeja से भिड़ गए Heinrich Klaasen, Jaddu ने घूर कर दिया Reply, CSK vs SRH |वनइंडिया हिंदी

    सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्क्वाड
    एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को जानसेन, वॉशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, अकील होसैन, नीतीश कुमार रेड्डी और अनमोलप्रीत सिंह।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+