IPL: आज दिल्ली के धुरंधरों का चलेगा बल्ला या हैदराबाद करेगी शानदार वापसी, जानें कौन जीतेगा DC vs SRH का मैच
IPL: आईपीएल की अंकतालिका में एसआरएच वर्तमान में 9वें स्थान है, जबकि दिल्ली 10वें स्थान पर विराजमान है। आज के मुकाबले में एसआरएच की निगाह घरेलू मैदान पर वापसी करने पर होगी। वहीं दिल्ली जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी।

IPL 2023, SRH vs DC: सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 34वें मैच में सोमवार, 24 अप्रैल को हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स (DC) से भिड़ेगी। आईपीएल के 34वें मैच में भिड़ने जा रही दोनों ही टीमों का अब तक का प्रदर्शन निराशाजनक रहा रहा है। एसआरएच को छह मैचों में सिर्फ दो में जीत मिली है, जबकि दिल्ली को पांच मैच गंवाने के बाद केकेआर के खिलाफ पहली जीत मिली। दोनों ही टीमें पिछले मैच से सबक लेकर मैदान पर नजर आएंगी।
अब तक कोई मजबूत साझेदारी नहीं कर सकी एसआरएच
आईपीएल में सनराइजर्स वर्तमान में अंक तालिका में 9वें स्थान पर है। दोनों ही टीमें खराब बल्लेबाजी से जूझ रही हैं। एडेन मार्कराम की कप्तानी वाली टीम ने पहले दो मैच हारने के बाद अगले दो मैच जीत लिए, इसके बाद लगातार दो मैच में हार का सामना करना पड़ा। टीम की खराब स्थिति का मुख्य कारण एसआरएच अब तक कोई मजबूत साझेदारी नहीं कर पाई है। इसके अलावा टीम बड़े स्कोर तक पहुंचने में भी नाकाम साबित हुई है।
पृथ्वी शॉ की बल्लेबाजी दिल्ली के लिए बनी चिंता का विषय
वहीं दूसरी ओर वर्तमान में दिल्ली के खराब प्रदर्शन की सबसे बड़ी वजह टीम की बल्लेबाजी रही है। टीम के लिए कप्तान डेविड वॉर्नर जरूर संघर्ष करते नजर आए हैं, लेकिन उनके दम पर टीम को खिताब नहीं मिल सकता है। खराब बल्लेबाजों की लिस्ट में पहला नाम पृथ्वी शॉ का आता है, जोकि सीजन में टीम के लिए कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर सके। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह भी खतरे में है। दिल्ली कैपिटल्स की पहली जीत में इशांत शर्मा ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने सीजन में पहला मैच खेलते हुए शानदार स्पैल डाला और टीम के खाते में एक मैच आ गया।
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स हेड टू हेड रिकॉर्ड
सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अब तक 21 मुकाबले खेल गए हैं, जिसमें एसआरएच ने 11 मैच में जीत हासिल की है, जबकि डीसी ने 10 मुकाबले जीते हैं। हालांकि, लीग में SRH ने पहले चार मैच जीतकर अपना दबदबा बनाया, लेकिन पिछले मुकाबलों में जीत हासिल करने के बाद डीसी अच्छी फॉर्म में है। ऐसे में अनुमान है कि दिल्ली में अगर वार्नर के साथ किसी अन्य खिलाड़ी का भी बल्ला चल जाता है, तो जीत डिसी के खाते में आ सकती है,क्योंकि टीम की गेंदबाजी एसआरएच की तुलना में मजबूत स्थिति में है।
दिल्ली कैपिटल्स फुल स्क्वाड
डेविड वॉर्नर (कप्तान), अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, सरफराज खान, अमन हकीम खान, अक्षर पटेल, खलील अहमद, कुलदीप यादव, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसो, एनरिक नॉर्खिया, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया, मुकेश कुमार, फिल सॉल्ट, लुंगी नगिडी, प्रवीण दुबे, ललित यादव, रिपल पटेल, विक्की ओस्तवाल, मनीष पांडे, कमलेश नागरकोटी ईशांत शर्मा और यश धुल।
सनराइजर्स हैदराबाद फुल स्क्वाड
एडेन मार्कराम (कप्तान), अब्दुल समद, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को यानसन, वॉशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मारकंडे, विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, अकील होसैन, नीतीश कुमार रेड्डी और अनमोलप्रीत सिंह।












Click it and Unblock the Notifications