IPL 2023 Orange Cap: शुभमन गिल ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, तीन शतक सहित बनाए इतने रन

Orange cap winner list: गुजरात टाइटंस के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने इस सीजन आईपीएल में अपने दमदार प्रदर्शन से सभी का दिल जीत लिया है।

IPL 2023

Shubman Gill Hit 890 runs in IPL 2023: आईपीएल 2023 सीजन के फाइनल मैच में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शुभमन गिल ने एक बार फिर टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दिलाई। शुभमन गिल इस सीजन लगातार बल्ले से रन बरसाने का काम कर रहे हैं। फाइनल मैच में गिल की बल्लेबाजी पर फैंस की नजरें थी और उन्होंने एक बार फिर निराश नहीं किया।

गिल ने जीता ऑरेंज कैप: शुभमन गिल ने अपनी दमदार बल्लेबाजी की बदौलत ऑरेंड कैप जीतने में कामयाबी हासिल की। इस सीजन शुभमन गिल ने कुल 17 मैचों में हिस्सा लिया। इस दौरान उनके बल्ले से 890 रन निकले। शुभमन गिल ने अपनी बल्लेबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस और आरसीबी जैसी टीम को आईपीएल से बाहर का रास्ता दिखाया।

जड़े हैं तीन शतक: आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में शुभमन गिल नंबर वन पर है। गिल ने इस सीजन दो बार मुंबई इंडियंस और एक बार आरसीबी के खिलाफ शतक जड़ने का काम किया। गिल की धमाकेदार बल्लेबाजी की बदौलत ही गुजरात की टीम ने एक बार फिर पिछले सीजन की तरह ही जबरदस्त प्रदर्शन किया।

फॉर्म जारी रखना चाहेंगे गिल: गिल को आईपीएल के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेलना है जिसमें उनके बल्ले से रनों की उम्मीद होगी। आईपीएल 2023 सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में शुभमन गिल 17 मैचों में 890 रन के साथ टॉप पर हैं। जबकि फॉफ डु प्लेसी दूसरे नंबर पर हैं। आरसीबी के कप्तान डुप्लेसिस ने 14 मैचों में 730 रन बनाने का काम किया।

कोहली का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके गिल: आईपीएल के किसी एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकार्ड विराट कोहली के नाम है। शुभमन गिल के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका था। लेकिन वह ऐसा करने से चूक गए। आईपीएल के एक सीजन में 973 रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली ने साल 2016 में यह कारनामा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+