RR vs LSG: रियान पराग पर भड़क गए फैन्स, बोले टीम में ऐसा खिलाड़ी क्यों रखा?

RR vs LSG: रियान पराग तेज बल्लेबाजी करने में नाकाम रहे। राजस्थान रॉयल्स की हार के बाद फैन्स भड़क गए।

Riyan Parag

RR vs LSG Match: घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन करने वाले रियान पराग आईपीएल में लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। बुधवार को जयपुर में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। उनकी धीमी बल्लेबाजी के ऊपर सवाल खड़े हो रहे हैं।

जब राजस्थान रॉयल्स को तेज बल्लेबाजी की आवश्यकता थी, उस समय रियान पराग का बल्ला नहीं चला। उन्होंने 12 गेंदों का सामना करते हुए 15 रन बनाये। उनकी धीमी बल्लेबाजी को लेकर रवि शास्त्री ने भी बयाना दिया। शास्त्री ने कहा कि पराग की बैटिंग से मैच बदल गया।

पराग इतने समय से आईपीएल में खेल रहे हैं लेकिन अपना फैन बेस नहीं बना पाए। लखनऊ के खिलाफ मुकाबले के बाद उनको सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर दिया गया। रियान पराग खुद भी कुछ समय पहले तक ट्विटर पर काफी एक्टिव रहते थे। फैन्स को उनकी बैटिंग पसंद नहीं आई।

स्टार स्पोर्ट्स पर रवि शास्त्री ने कहा कि रॉयल्स ने सैमसन, बटलर और जायसवाल का विकेट गंवाया लेकिन बैटिंग में तब भी गहराई थी। रियान पराग जब खेलने के लिए आए और आठ गेंदों का सामना जिस तरह से किया, उससे गेम बदल गया। दूसरे छोर पर पडीक्कल ने भी अपनी लय खो दी।

शास्त्री ने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के रन सिंगल्स में आने लग गए। एक समय ऐसा भी आया था जब 28 गेंदों तक कोई बाउंड्री नहीं आई। जब इतने समय तक आप बिना बाउंड्री के रहते हैं, तो आप परेशानी को बुलावा दे रहे हो। वे जानते थे कि चेज कर रहे हैं। सौभाग्य से वे अभी टेबल में टॉप पर हैं।

रवि शास्त्री ने यह भी कहा कि लखनऊ के खिलाफ इस हार से राजस्थान के बल्लेबाज सीखेंगे, यह भी पता चलेगा कि बैटिंग यूनिट में क्या बदलाव करने हैं। पराग को जिम्मेदारी दी गई थी लेकिन अब देख लिया कि उन्होंने कैसा क्रिकेट खेला है। रॉयल्स के पास काफी मजबूत बैटिंग लाइनअप है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+