RR vs LSG: सवाई मानसिंह स्टेडियम में मुकाबला, राजस्थान और लखनऊ में कौन जीतेगा आज का मैच

RR vs LSG Winner Prediction: राजस्थान रॉयल्स की दमदार टीम अंक तालिका में नंबर दो पर मौजूद एलएसजी का मुकाबला करेगी। कौन होगा आज के मैच का विजेता।

IPL 2023 RR vs LSG Today Match Winner Prediction in Hindi

IPL 2023 Today Match in Hindi: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में आज राजस्थान रॉयल्स का मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से है। राजस्थान रॉयल्स लगातार तीन मैच जीतने के बाद अपने होम ग्राउंड पर आ रही है। आईपीएल 2023 में पहली बार है जब राजस्थान की टीम जयपुर में खेलेगी।

इससे पहले आरआर की टीम ने गुवाहाटी के बरसपारा क्रिकेट स्टेडियम को अपने होम ग्राउंड के तौर पर इस्तेमाल किया था और वहां पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था। संजू सैमसन एंड कंपनी अभी तक अपने 5 में से चार मैच जीतकर टॉप पर मौजूद है।

दूसरी ओर लखनऊ सुपरजाइंट्स की टीम है जिन्होंने अपने पांच में से दो मैच जीते हैं और वह अंक तालिका में नंबर दो पर मौजूद है। हालांकि इस टीम को पिछले मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों 2 विकेट की हार मिली थी लेकिन केएल राहुल की फॉर्म वापसी अच्छे संकेत है।

दूसरी ओर राजस्थान रॉयल्स की टीम जोस बटलर और यशस्वी जायसवाल की विफलता के बावजूद पिछला मुकाबला शानदार तरीके से जीतकर आ रही है तो वहीं लखनऊ की टीम के लिए दीपक हुड्डा की फॉर्म अभी पहेली बनी हुई है।

RR vs LSG कौन होगा विजेता- सवाई मानसिंह स्टेडियम पर राजस्थान की टीम के पास पूरी तरह से होम एडवांटेज है और मौजूदा फॉर्म के आधार पर भी यह टीम आज के मैच में बाजी मारते हुए दिखाई दे रही है। ऐसे में आज के मुकाबले की संभावित विजेता राजस्थान रॉयल्स हो सकती है होगी।

राजस्थान vs लखनऊ मैच डिटेल्स- आईपीएल में आज 19 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में मैच होने जा रहा है।

मैच तरीके के अलग-अलग तरीके: इस मैच को आप शाम 7:30 पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और मोबाइल पर जियो सिनेमा प्लेटफार्म पर लाइव स्ट्रीमिंग के जरिए देख सकते हैं। अगर आप स्मार्ट टीवी पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा लेना चाहते हैं तो वहां पर भी जियो सिनेमा के जरिए इसको फुल एचडी में स्ट्रीम कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने मोबाइल से भी स्मार्ट टीवी पर मैच को सीधे कास्ट कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+