RR vs LSG: 'सम्मान नहीं दे सकते तो अपमान भी मत किया करो..', केएल राहुल पर भड़के फैंस, जानें वजह
Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Toss Updates: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ लखनऊ सुपर जायंट्स ने एक बार फिर दिग्गज खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी है।

RR vs LSG, 26th Match, Indian Premier League 2023: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने लखनऊ के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। लखनऊ इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान के सामने बड़ा स्कोर बनाने की कोशिश करेगी।
डिकॉक को नहीं मिला मौका: पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए बल्ले से शानदार प्रदर्शन करने वाले क्विंटन डिकॉक को अब तक आईपीएल में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। काइल मेयर्स ने क्विंटन डिकॉक की गैर-मौजूदगी में टीम के लिए ओपनिंग की जिम्मेदारी संभाली और इसमें वह सफल रहे।
काइल मेयर्स का धमाकेदार प्रदर्शन: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में काइल मेयर्स के बल्ले से एक बार फिर रनों की उम्मीद होगी। मेयर्स ने अपने आईपीएल डेब्यू मैच में 38 गेंदों में 192 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 73 रन बनाए। इसके बाद से वह लगातार टीम के लिए रन बना रहे हैं।
सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल: इस मुकाबले कप्तान केएल राहुल ने प्लेइंग इलेवन से विस्फोटक बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक को बाहर रखा है। राहुल के इस फैसले को कुछ फैंस डिकॉक का अपमान बता रहे हैं। डिकॉक काफी सीनियर खिलाड़ी हैं और उनके साथ ऐसा व्यवहार फैंस को पसंद नहीं आ रहा है।
फैंस का फूटा गुस्सा: डिकॉक मौजूदा समय में शानदार फॉर्म में हैं। ऐसे में टीम में उन्हें नहीं शामिल करने पर केएल राहुल से फैंस नाराज नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह-तरह के कमेंट कर डिकॉक को नहीं खिलाने को लेकर राहुल पर फैंस अपना गुस्सा जाहिर कर रहे हैं।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, जेसन होल्डर, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।
लखनऊ सुपर जायंट्स की प्लेइंग 11: केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, मार्कस स्टोइनिस, क्रुणाल पांड्या, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बदोनी, आवेश खान, युद्धवीर सिंह चरक, नवीन उल हक, रवि बिश्नोई।












Click it and Unblock the Notifications