Kal Ka Match Kaun Jita, कल का आईपीएल मैच कौन जीता - राजस्थान vs गुजरात
IPL 2023 Kal Ka Match, RR vs GT Kaun Jita: राजस्थान के खिलाफ गुजरात की टीम ने एकतरफा जीत हासिल की। गुजरात ने 37 गेंद रहते 9 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

IPL 2023 Kal Ka Match, RR vs GT Kaun Jita: गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 9 विकेट से धमाकेदार जीत हासिल कर ली है। इस जीत के साथ गुजरात के 10 मैचों में 14 अंक हो गए हैं। गुजरात की टीम 7 जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर विराजमान है। वहीं हार के साथ ही राजस्थान की मुश्किलें थोड़ी बढ़ गई है।
राजस्थान को मिली बड़ी हार: राजस्थान रॉयल्स को अपने घरेलू मैदान पर गुजरात के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा है। राजस्थान ने 9 विकेट से 37 गेंद पहले इस मुकाबले को गंवा दिया। इस बड़ी हार से राजस्थान के नेट रन रेट पर भी तगड़ा असर देखने को मिल सकता है। राजस्थान के लिए आने वाले मुकाबले बेहद अहम हो गए हैं।
गुजरात ने जीता मैच: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम 17.5 ओवर में 118 रन पर सिमट गई। जवाब में गुजरात ने 13.5 ओवर में एक विकेट पर 119 रन बनाकर मैच आसानी से जीत गई। गुजरात के लिए ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या ने संभली हुई पारी खेली।
पंड्या ने खेली कप्तानी पारी: दिल्ली के खिलाफ टीम को जीत दिलाने से चूकने के बाद हार्दिक पंड्या अलग ही अंदाज में नजर आए। उन्होंने महज 15 गेंदों में 39 रन बनाने का काम किया। अपनी इस छोटी सी पारी के दौरान उन्होंने तीन चौके और तीन छक्के लगाने में कामयाबी हासिल की। पंड्या की इस पारी की बदौलत गुजरात ने 13.5 ओवर में ही मैच जीत लिया।
प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन: गुजरात टाइटंस की इस सीजन में यह सातवीं जीत है। गुजरात के अब 10 मैच में 14 अंक हो गए हैं। वहीं राजस्थान इस हार के बाद चौथे स्थान पर ही है। राजस्थाव के 10 मैच में 10 अंक हैं। राजस्थान को पांच जीत और पांच हार मिली है। राजस्थान के लिए आने वाले मुकाबले बेहद अहम हो गए हैं।
कप्तान संजू सैमसन ने बनाए 30 रन: राजस्थान के लिए सबसे अधिक 30 रन बनाने का काम संजू सैमसन ने किया। संजू सैमसन के अलावा ट्रेंट बोल्ट ने टीम के लिए अहम 15 रन जोड़े। वहीं यशस्वी जायसवाल ने 14 और देवदत्त पडिक्कल ने 12 रन बनाए। लेकिन इनमे से कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया।
दहाई का आंकड़ा छूना भी मुश्किल: राजस्थान के अधिकतर बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। यशस्वी जायसवाल, जॉस बटलर, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, एडम जाम्पा और रविचंद्रन अश्विन 10 से कम के स्कोर पर ही अपना विकेट गंवाते चले गए। यही वजह रही कि राजस्थान की टीम 118 रनों पर ऑल आउट हो गई।












Click it and Unblock the Notifications