Aaj Ka IPL Match: गुजरात ने राजस्थान को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हराया, प्वॉइंट्स टेबल में नंबर वन

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans, Toss Updates: गुजरात ने पिछली हार का बदला लेते हुए राजस्थान को पटखनी दे दी है। इसके साथ ही गुजरात ने प्लेऑफ में पहुंचने की राह भी मजबूत कर ली।

Rajasthan Royals vs Gujarat Titans

RR vs GT, 48th Match, Indian Premier League 2023: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को गुजरात टाइटंस के खिलाफ एकतरफा मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में राजस्थान की बल्लेबाजी फ्लॉप रही, जिस कारण टीम बड़ा स्कोर बनाने में सफल नहीं हो सकी। गुजरात 14 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर है।

9 विकेट से जीता मैच: 119 रनों का पीछा करने उतरी गुजरात की टीम ने महज एक विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। गुजरात ने शुभमन गिल के रूप में सिर्फ एक विकेट गंवाया। शुभमन गिल 35 गेंदों में 36 रन बनाकर युजवेंद्र चहल की गेंद पर संजू सैमसन के हाथों स्टंप आउट हो गए। हार्दिक पंड्या ने तीसरे नंबर पर आकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। पंड्या ने महज 15 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के की मदद से 39 रन बनाए।

गलत साबित हुआ कप्तान का फैसला: कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लेकिन संजू सैमसन के इस फैसले को हार्दिक पंड्या के गेंदबाजों ने गलत साबित किया। इस अहम मुकाबले में यशस्वी जायसवाल और जॉस बटलर का बल्ला खामोश रहा। इसके बाद मिडल ऑर्डर के बल्लेबाज भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

118 रन पर ऑल आउट: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की पूरी टीम 17.5 ओवर में 118 रन पर ऑल आउट हो गई। गुजरात के गेंदबाजों के आगे राजस्थान का कोई भी बल्लेबाज बड़ा स्कोर नहीं बना पाया। कप्तान संजू सैमसन ने टीम के लिए सबसे अधिक 30 रन बनाने में कामयाबी हासिल की।

राशिद खान का चला जादू: गुजरात के मैच विनर खिलाड़ी राशिद खान की गेंदों पर राजस्थान के बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए। राशिद खान ने चार ओवर के अपने स्पेल में सिर्फ 14 रन खर्च किए। इस दौरान उन्होंने चार सफलताएं भी हासिल की। खतरनाक शिमरोन हेटमायर को भी राशिद खान ने ही पवेलियन भेजा।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, जॉस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, एडम जाम्पा, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल, संदीप शर्मा।

गुजरात टाइटंस की प्लेइंग इलेवन - ऋद्धिमान साहा, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, जोश लिटिल, मोहम्मद शमी, मोहित शर्मा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+