RCB vs MI: कोहली-प्लेसिस की आंधी में उड़ी मुंबई इंडियंस, धमाकेदार अंदाज में 8 विकेट से जीता मैच

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians Highlights: मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज हार के साथ हुआ है। आरसीबी के खिलाफ पहले मुकाबले में मुंबई को हार झेलनी पड़ी है।

Royal Challengers Bangalore

Royal Challengers Bangalore vs Mumbai Indians Highlights: कप्तान फाफ डुप्लेसी के विस्फोटक अर्धशतक और विराट कोहली सूझबूझ भरी पारी के दम पर आरसीबी ने अपने पहले मैच में मुंबई इंडियंस को शिकस्त दी है। 172 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने 2 विकेट खोकर आसानी से मैच को अपने नाम कर लिया। मुंबई के खिलाफ 8 विकेट से जीत हासिल करने के साथ ही आरसीबी ने आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया। कप्तान प्लेसिस 43 गेंद में 73 रन बनाकर आउट हो गए। तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए दिनेश कार्तिक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। विराट कोहली ने सबसे अधिक नाबाद 82 रन बनाने का काम किया।

फाफ डुप्लेसिस और कोहली ने जमया रंग

फाफ डुप्लेसिस और विराट कोहली ने आरसीबी को शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 63 गेंदों में 100 रनों की साझेदारी पूरी की। इस दौरान फाफ डुप्लेसिस ने अपने आईपीएल करियर का 26वां अर्धशतक भी जड़ने का काम किया। डुप्लेसिस ने 10वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाकर अपना पचास रन पूरा किया। प्लेसिस के अलावा विराट कोहली ने भी जबरदस्त बल्लेबाजी की। आईपीएल में कोहली ने भी अपना 45वां अर्धशतक पूरा किया।

फ्लॉप रहे मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज

आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज फ्लॉप साबित रहे। मुंबई के नौ में से चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके। इसमें कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ 17.5 करोड़ पाने वाले कैमरुन ग्रीन का नाम भी शामिल है। रोहित आईपीएल की लगातार 15वीं पारी में बल्ले से फ्लॉप साहित रहे। वह पिछले 15 पारियों में अर्धशतक लगाने में सफल नहीं हो सके हैं। विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी अपनी बल्लेबाजी से सभी को निराश किया है।

तिलक वर्मा ने जड़ा अर्धशतक

मुंबई इंडियंस के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचने का काम किया। तिलक वर्मा ने टीम के लिए सबसे अधिक 46 गेंदों में 84 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 4 छक्के लगाने का काम किया। एक तरफ जहां मुंबई के बड़े-बड़े बल्लेबाज रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए तो वहीं युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा ने आसानी से आरसीबी के खिलाफ रनों की बौछार की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+