IPL 2023: ऋषभ पंत मैदान पर वापसी को तैयार! गुजरात के खिलाफ मैच से पहले दिल्ली को मिली बड़ी खुशखबरी

Delhi Capitals vs Gujarat Titans, 7th Match, Rishabh Pant: दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन अपने मैच विनर कप्तान और खिलाड़ी ऋषभ पंत की कमी खल रही है।

Rishabh Pant

DC vs GT, 7th Match, Indian Premier League 2023: दिल्ली कैपिल्स के लिए आईपीएल के 16वें सीजन का आगाज बेहद निराशाजनक रहा है। पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। दिल्ली को अब अपना अगला मुकाबला गुजरात के खिलाफ खेलना है। दिल्ली की कोशिश गुजरात के खिलाफ जीत हासिल कर आईपीएल के इस सीजन दो अंक बटोरने की होगी।

ऋषभ पंत की होगी मैदान पर वापसी

गुजरात टाइटंस के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के डग आउट में ऋषभ पंत नजर आएंगे। मैच से पहले पंत खिलाड़ियों के साथ मैदान पर बातचीत करते हुए भी नजर आ सकते हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक ऋषभ पंत मंगलवार को गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले जाने वाले मैच में शिरकत करेंगे। इस खबर के सामने आने के बाद दिल्ली के फैंस बेहद उत्साहित हैं। डीडीसीए के संयुक्त सचिव राजन मनचंदा ने कहा कि कल हमारे दर्शकों के लिए अच्छी खबर है। चोटिल होने के बावजूद ऋषभ पंत अपनी टीम को सपोर्ट करने आ रहे हैं। वह दिल्ली के स्टार खिलाड़ी हैं। मुझे उम्मीद है कि दर्शक उन्हें देखने के लिए बेताब होंगे।

पंत बढ़ाएंगे खिलाड़ियों का हौसला

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ़ दिल्ली की टीम को 50 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। पहला मैच हारने के बाद अब अपने होम ग्राउंड दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में दिल्ली के खिलाड़ी अपना दमखम दिखाएंगे। ऐसे में टीम का हौसला बढ़ाने के लिए ऋषभ पंत खुद मैदान पर मौजूद रहेंगे। नियमित कप्तान ऋषभ पंत की गैर मौजूदगी में डेविड वॉर्नर इस सीजन दिल्ली की टीम की कप्तानी कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर ने पहले मैच में शानदार अर्धशतक जड़ने का काम किया था। एक बार फिर दिल्ली को अपने कप्तान से एसे ही पारी उम्मीद होगी।

पंत के बिना ऐसी है दिल्ली की टीम

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम: डेविड वार्नर (कप्तान), पृथ्वी शॉव, मिशेल मार्श, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, रिले रोसो, सरफराज खान, फिल साल्ट, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, ललित यादव, रिपल पटेल, इशांत शर्मा, चेतन सकारिया, खलील अहमद, अमन हकीम खान, प्रवीण दुबे, कमलेश नागरकोटी, यश ढुल, मुकेश कुमार और विक्की ओस्तवाल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+