IPL 2023 में रिप्लेसमेंट बनकर आ रहे हैं यह खिलाड़ी, बुमराह और ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट की अभी नहीं हुई है घोषणा
आईपीएल 2023 का आगाज 31 मार्च से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हो रहा है। चोट के कारण कई खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और कुछ का रिप्लेसमेंट भी घोषित हो गया है।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 16वें संस्करण का आगाज 31 मार्च से हो रहा है। टूर्नामेंट का पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि टूर्नामेंट के आगाज से पहले ही कई बड़े खिलाड़ी चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं और फ्रेंचाइजियों ने कुछ प्लेयरों के रिप्लेसमेंट का भी ऐलान कर दिया है।
यह खिलाड़ी टूर्नामेंट से हुए बाहर
चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होने वाले खिलाड़ियों में जसप्रीत बुमराह (मुंबई इंडियंस), ऋषभ पंत (दिल्ली कैपिटल्स), काइल जैमीसन (चेन्नई सुपर किंग्स), विल जैक्स (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), झाय रिचर्डसन (मुंबई इंडियंस) और प्रसिद्ध कृष्णा (राजस्थान रॉयल्स) का नाम शामिल है। यह वो नाम हैं जो आधिकारिक रूप से आईपीएल 2023 से बाहर हो गए हैं।
इन प्लेयरों की आधिकारिक घोषणा होना है बाकि
इनके अलावा श्रेयस अय्यर (कोलकाता नाइट राइडर्स), सरफराज खान (दिल्ली कैपिटल्स), एनरिक नॉर्खिया (दिल्ली कैपिटल्स), डेविड वॉर्नर (दिल्ली कैपिटल्स) और जॉनी बेयरस्टो (पंजाब किंग्स) का भी आईपीएल के इस सीजन में खेलना संदिग्ध है। यह खिलाड़ी भी चोटिल हैं, लेकिन अभी इनके बाहर होने की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।
बतौर रिप्लेसमेंट IPL 2023 में आने वाले खिलाड़ी
आपको बता दें कि अभी तक आईपीएल 2023 के लिए रिप्लेसमेंट के तौर पर दो ही खिलाड़ियों की आधिकारिक घोषणा हुई है। न्यूजीलैंड के काइल जैमिसन के रिप्लेसमेंट के तौर पर दक्षिण अफ्रीका के सिसंडा मगाला के नाम का ऐलान किया गया है, जबकि विल जैक की जगह न्यूजीलैंड के माइक ब्रेसवेल के नाम का ऐलान हुआ है। बाकि के रिप्लेसमेंट का ऐलान आने वाले कुछ दिनों में किया जाएगा। सभी की नजरें जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत के रिप्लेसमेंट पर टिकी हुई हैं। बुमराह लंबे समय से क्रिकेट से दूर हैं तो वहीं ऋषभ पंत नए साल के मौके पर रोड एक्सीडेंट का शिकार हो गए थे।












Click it and Unblock the Notifications