RCB vs RR: अनलकी ग्रीन जर्सी में दूसरी बार कोहली गोल्डन डक पर आउट, बोल्ट के नाम बड़ी उपलब्धि
RCB vs RR Match: विराट कोहली ने पिछले मैच में धमाकेदार बैटिंग की थी लेकिन इस बार पूरी तरह से फ्लॉप हो गए।

RCB vs RR Match: विराट कोहली को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान आरसीबी का कप्तान बनाया गया है। पंजाब किंग्स के विरुद्ध मैच में भी कोहली ने कप्तानी की थी और धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया था। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और कोहली पहली गेंद पर आउट हो गए।
विराट कोहली आईपीएल के इस सीजन में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब के खिलाफ पिछले मैच में ही कोहली के बल्ले से अर्धशतकीय पारी आई थी। इस बार वह गोल्डन डक पर आउट हो गए। ट्रेंट बोल्ट ने पहले ओवर की पहली ही गेंद पर कोहली को पगबाधा आउट कर दिया।
विराट कोहली को गोल्डन डक पर आउट करने वाले ट्रेंट बोल्ट ने भी एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया। वह आईपीएल में अपने 100 विकेट पूरे कर चुके हैं। खास बात यह है कि बोल्ट का 100वां आईपीएल शिकार विराट कोहली बने हैं, यह एक बड़ी उपलब्धि मानी जा सकती है। आरसीबी ग्रीन जर्सी में खेल रही है और पिछले साल के ग्रीन जर्सी मैच में भी कोहली गोल्डन डक पर आउट हुए थे। लगातार दूसरी बार ऐसा हुआ है।
ट्रेंट बोल्ट नई गेंद के साथ आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करते रहे हैं। साल 2020 से अब तक उन्होंने 21 विकेट पहले ही ओवर में झटके हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि आईपीएल में पहले ओवर के दौरान ट्रेंट बोल्ट किस तरह घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हैं। हमेशा बोल्ट नई गेंद से बेहतरीन गेंदबाज रहे हैं।
विराट कोहली के बल्ले से रन आने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इस सीजन कोहली बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अब तक कुल चार अर्धशतकीय पारियां खेली हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 82 रनों का रहा है, जो उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ बनाया था। पहली बार इस सीजन वह गोल्डन डक पर आउट हुए हैं।
इससे पहले विराट कोहली टॉस करने के लिए आए। उन्होंने टॉस के समय कहा कि हम बल्लेबाजी का निर्णय लेने वाले थे। हालांकि टॉस संजू सैमसन ने जीता और आरसीबी को बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। आरसीबी की टीम में डेविड विली को शामिल किया गया है।












Click it and Unblock the Notifications