RCB vs RR: कोहली की कप्तानी का फिर से चला जादू, आरसीबी ने रोमांचक मैच में राजस्थान को हराया

RCB vs RR Socre: राजस्थान रॉयल्स के कुछ बल्लेबाज फ्लॉप हो गए, इसका असर आवश्यक रन रेट के ऊपर पड़ा और टीम को हार मिली।

RCB vs RR

RCB vs RR Match: आरसीबी ने घरेलू मैदान पर राजस्थान रॉयल्स को पराजित कर दिया। रोमांचक मुकाबले में आरसीबी की टीम ने राजस्थान रॉयल्स को 7 रन से हरा दिया। कोहली की कप्तानी में टीम को इस सीजन लगातार दूसरी जीत दर्ज करने का मौका मिल गया।

टॉस हारकर पहले खेलते हुए आरसीबी की खराब शुरुआत रही। आरसीबी के कप्तान विराट कोहली बिना खाता खोले गोल्डन डक पर आउट हो गए। उनको ट्रेंट बोल्ट ने पवेलियन की राह दिखाई। उनके बाद शाहबाज अहमद को बैटिंग के लिए भेजा गया लेकिन वह भी 2 रन के निजी स्कोर पर चलते बने।

यहाँ से फाफ डू प्लेसी और मैक्सवेल ने धमाका कर दिया। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय भागीदारी की। डू प्लेसी ने सीजन की पांचवीं फिफ्टी जमाई। वह 39 गेंदों में 62 रन बनाकर आउट हो गए। मैक्सवेल ने तूफानी बैटिंग करते हुए 44 गेंदों पर 77 रनों की पारी खेली। इसके बाद आरसीबी लड़खड़ा गई।

दिनेश कार्तिक ने 13 गेंदों में 16 रन बनाए। अन्य बल्लेबाज एक के बाद एक करते हुए आउट होते रहे। अंततः आरसीबी ने 9 विकेट पर 189 का स्कोर हासिल किया। राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा ने सबसे ज्यादा विकेट झटके। दोनों को 2-2 विकेट हासिल हुए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए रॉयल्स की खराब शुरुआत हुई। जोस बटलर पहले ओवर की तीसरी गेंद पर सिराज का शिकार बन गए। वह खाता भी नहीं खो पाये। यहां से यशस्वी जायसवाल और देवदत्त पडीक्कल ने मोर्चा संभाला। पडीक्कल ने 30 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी। वह 52 रन बनाकर आउट हो गए।

जायसवाल भी बेहतरीन बैटिंग कर रहे थे। क्रीज पर टिकने के बाद वह धीमे हो गए और 37 गेंदों में 47 रन बनाकर चलते बने। उनके बाद कप्तान संजू सैमसन भी 22 रन बनाकर आउट हो गए और टीम की स्थिति कखराब हो गई। आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स को दबाव में ला दिया।

अंत में ध्रुव जुरेल ने 16 गेंदों में नाबद 34 रन बनाये लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। राजस्थान रॉयल्स अंतिम ओवर में 20 रन नहीं बना पाई और आरसीबी ने 7 रनों से मैच जीत लिया। रॉयल्स 6 विकेट पर 182 रन बना पाई। आरसीबी के लिए हर्षल पटेल ने 3 विकेट झटके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+