RCB vs RR: 'सहवाग का स्ट्राइक रेट टेस्ट में भी इससे ज्यादा था', दिनेश कार्तिक की धीमी बल्लेबाजी देख भड़के फैंस
Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 189 रन बनाए। लेकिन टीन के पास इससे अधिक रन बनाने का मौका था।

RCB vs RR, 32nd Match, Indian Premier League 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार का पहला मैच बैंगलोर के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। मेहमान टीम के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। आरसीबी ने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य बना लिया है।
कोहली नहीं खोल सके खाता: आरसीबी के सलामी बल्लेबाज विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस ने पारी की शुरुआत की। लेकिन ट्रेंट बोल्ट की पहली ही गेंद पर विराट कोहली एलबीडब्ल्यू आउट होकर पवेलियन लौट गए। कोहली दूसरी बार ग्रीन जर्सी में गोल्डन डक का शिकार बने।
डुप्लेसिस और मैक्सवेल ने जड़ा अर्धशतक: आरसीबी के लिए कप्तान फाफ डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। आरसीबी ने 10 ओवर में ही 100 रन का आंकड़ा पार कर लिया था। लेकिन आखिरी के पांच ओवर में टीम के बल्लेबाजों ने सिर्फ 33 रन जोड़े। जिस कारण टीम 200 रन नहीं बना पाई।
दिनेश कार्तिक रहे फ्लॉप: इस सीजन एक बार फिर दिनेश कार्तिक फ्लॉप रहे। दिनेश कार्तिक 13 गेंदों में 16 रन ही बना सके। दिनेश कार्तिक ने इस दौरान दो बल्लेबाजों को रन आउट भी कराया। दिनेश कार्तिक को टीम ने फिनिशर की भूमिका के लिए अपने साथ बनाए रखा है, लेकिन वह इस सीजन बेअसर रहे हैं।
दिनेश कार्तिक ने किया निराश: जब मैक्सवेल आउट हुए तो टीम एक अच्छी स्थिति में थी और बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी। छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए दिनेश कार्तिक से टीम को काफी उम्मीदें थी कि वह बड़े शॉट्स लगाएंगे, क्योंकि उन्होंने फिनिशर की भूमिका निभाई है। लेकिन कार्तिक एक बार फिर तेजी से रन बनाने में नाकाम रहे।
सोशल मीडिया पर ट्रोल: दिनेश कार्तिक के फ्लॉप प्रदर्शन के बाद फैंस लगातार सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा कि जितना कार्तिक का इस मैच में स्ट्राइक रहा है, उससे ज्यादा तो वीरेंद्र सहवाग का पूरा टेस्ट करियर का स्ट्राइक रेट रहा है। कार्तिक हर मैच में टीम की परेशानी को बढ़ा रहे हैं।
Virendar Sehwag used to play with more strike rate in "Test Cricket" than Dinesh Karthik today in a 20 over IPL match.#RCBvsRR #ViratKohli pic.twitter.com/w5E0cNIhMU
— सत्यम वत्स Satyam Vats (@Satyamvatsin) April 23, 2023
I am asking this question to RCB management who thinks they have only Karthik as wicket keeper and not giving chance to others despite repeated failures of Dinesh Karthik.
— Barkha Joshi (@bindasbarkha) April 23, 2023
It is pleasure watching Jaiswal , Padikkal , Sanju play. On other hand Dinesh Karthik etc are so over rated with " Great Finisher " tag . Strange.
— Rattan Mukherjee (@RattanMukherjee) April 23, 2023
Rcb dinesh karthik ko kyun bar bar khila rahi hai....jita hua match harne ke liye.....go ahead RCB...#TATAIPL2023
— DILLIP KUMAR NAIK (@DILLIPK14097712) April 23, 2023
🚨 Dinesh Karthik Top Score in #IPL2023
28
16
9
7
1*
0
061 Runs, Average 10.16
Faf du Plessis Today - 62 👀
— Broken Cricket Dreams Cricket Blog (@cricket_broken) April 23, 2023
Maxwell Today - 77 #CricketTwitter #RCBvsRR #RRvRCB #DK #dineshkarthik pic.twitter.com/ric2YQ7eRN












Click it and Unblock the Notifications