RCB vs RR: सिराज की घातक गेंद ले उड़ी विकेट, बल्लेबाज बटलर रह गए हक्के-बक्के, देखें वीडियो

RCB vs RR Match: मोहम्मद सिराज की यह खतरनाक गेंद जोस बटलर को समझ नहीं आई और वह आउट होकर चलते बने।

Siraj and Buttler

RCB vs RR, Mohammed Siraj: मोहम्मद सिराज ने पिछले कुछ समय से नई गेंद के साथ विकेट झटकने की आदत बनाई है। वह गेंद को स्विंग कराते हुए बल्लेबाजों को परेशानी में डालते हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। (Photo: IPL/Twitter SS)

मोहम्मद सिराज ने नई गेंद के साथ पहले ही ओवर में एक जादुई गेंद डालते हुए रॉयल्स के ओपनर बल्लेबाज जोस बटलर को पवेलियन की राह दिखा दी। बटलर इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में हैं लेकिन सिराज की यह घातक गेंद वह खेल नहीं पाये और पवेलियन लौट गए।

रॉयल्स की पारी की तीसरी गेंद सिराज ने आगे डाली। बटलर को ललचाने के लिए उन्होंने ऐसा किया था और उनकी योजना काम कर गई। गेंद पड़ने के बाद अंदर आई और बटलर ड्राइव करने का प्रयास करते हुए चूक गए। गेंद सीधा मिडिल स्टंप पर जाकर लगी और बटलर को पवेलियन लौटना पड़ा।

बटलर बिना खाता खोले आउट हो गए। उन्होंने दो गेंदों का सामना किया। सिराज की गेंद वह समझ नहीं पाए। लाइन में खेलने के बारे में सोचने पर बटलर यह भूल गए कि नई गेंद पड़ने के बाद अंदर भी आ सकती है। उनके बल्ले और पैड के बीच बने गैप से बॉल निकलकर सीधा विकेट पर जाकर लगी।

मोहम्मद सिराज की यह गेंद करीबन 142 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आई थी। इस गति के साथ स्विंग भी थी, ऐसे में किसी भी बल्लेबाज के लिए इस तरह की गेंदों को खेल पाना मुश्किल कार्य हो जाता है। 135 की स्पीड में भी स्विंग गेंदों को खेलना कभी आसान बात नहीं होती है।

आरसीबी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट पर 189 रनों का शानदार स्कोर हासिल किया। आरसीबी की टीम के लिए फाफ डू प्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। दोनों ने ही बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेली।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+