RCB के लिए खूब चलता है मैक्सवेल का बल्ला, कोहली-डिविलियर्स और गेल जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी और राजस्थान के बीच एक जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है।

Glenn Maxwell

RCB vs RR, 32nd Match, Indian Premier League 2023: आरसीबी के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। आरसीबी और राजस्थाव दोनों की कोशिश इस मुकाबले को जीतकर प्वाइंट्स टेबल में अपनी जगह और मजबूत करने की होगी।

मैक्सवेल ने जड़ा अर्धशतक: इस सीजन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए ग्लेन मैक्सवेल लगातार बल्ले से रन बनाने का काम कर रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। ग्लेन मैक्सवेल ने महज 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। मैक्सवेल ने इस दौरान एक बड़ा रिकॉर्ड भी बनाया।

आरसीबी के लिए पूरे किए 1000 रन: आरसीबी की तरफ से खेलते हुए ग्लेन मैक्सवेल ने अपने एक हजार रन भी पूरे कर लिए। मैक्सवेल ने सबसे तेज तरीके से इस हजार रन को बनाने का कारनामा किया। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 159.27 का रहा। इससे पहले आरसीबी का कोई भी बल्लेबाज इतनी तेजी के साथ आरसीबी के लिए हजार रन नहीं बनाए थे।

कोहली हुए गोल्डन डक का शिकार: आरसीबी के लिए विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने पारी की शुरुआत की। विराट कोहली पहली गेंद में ही आउट होकर पवेलियन लौट गए। कोहली को ट्रेंट बोल्ट ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। ग्रीन जर्सी में इससे पहले भी कोहली आईपीएल में गोल्डन डक पर ही आउट हुए थे।

आरसीबी के लिए 1,000 आईपीएल रन वाले बल्लेबाज (स्ट्राइक-रेट के साथ):

6903 रन - विराट कोहली (स्ट्राइक-रेट - 129.60)
4491 रन - एबी डिविलियर्स (स्ट्राइक-रेट -158.63)
3163 रन- क्रिस गेल (स्ट्राइक-रेट -152.72)
1162 रन- जाक कैलिस (स्ट्राइक-रेट -112.19)
1005 रन- ग्लेन मैक्सवेल (स्ट्राइक-रेट -159.27)

आरसीबी के लिए मैक्सवेल का प्रदर्शन

2021: 513 रन (42.75 औसत और 144.10 स्ट्राइक-रेट)
2022: 301 रन (27.36 औसत और 169.10 स्ट्राइक-रेट)
2023: 210* रन (42 औसत और 198.11 स्ट्राइक-रेट)

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी): विराट कोहली (कप्तान), फाफ डुप्लेसिस, महिपाल लोमरोर, ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सुयश प्रभुदेसाई, डेविड विली, वनिंदु हसरंगा, मोहम्मद सिराज, विजयकुमार।

राजस्थान रॉयल्स: जोस बटलर, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरॉन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, रविचंद्रन अश्विन, जेसन होल्डर, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+