RCB vs RR: राजस्थान के खिलाफ भी गरजा प्लेसिस का बल्ला, 7 मैच में बना दिए 405 रन

Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals: बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने शानदार अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया।

Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals

RCB vs RR, 32nd Match, Indian Premier League 2023: आरसीबी के लिए आखिरी के ओवरों में बल्लेबाजी एक बार फिर समस्या बनकर सामने आई है। शानदार शुरुआत के बाद आरसीबी की टीम ने आखिरी के पांच ओवर में सिर्फ 33 रन ही बना सकी। आखिरी के ओवरों में आरसीबी के लिए कोई बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका।

जल्दी गिरे दो विकेट: विकेट गिरने के बाद ग्लेन मैक्सवेल और फाफ डुप्लेसिस ने तेज गति से रन बनाने का सिलसिला जारी रखा। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच शतकीय साझेदारी की बदौलत आरसीबी ने राजस्थान के सामने एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा। ग्लेन मैक्सवेल ने इस दौरान सिर्फ 27 गेंदों पर अर्धशतक भी जड़ने का काम किया।

फाफ डुप्लेसिस ने जड़ा अर्धशतक: फाफ डुप्लेसिस ने अपने फॉर्म को बरकरार रखते हुए इस मुकाबले में भी शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 31 गेंद में अपने 50 रन पूरे किए। फाफ डुप्लेसिस 39 गेंद में 62 रन बनाकर आउट हुए। यशस्वी जायसवाल ने शानदार थ्रो फेंककर फाफ डुप्लेसिस को रन आउट किया।

प्लेसिस के नाम 400 से अधिक रन: आरसीबी के कप्तान टीम के लिए इस सीजन 400 से अधिक रन बना चुके हैं। राजस्थान के खिलाफ प्लेसिस ने 62 रनों की पारी खेली। इससे पहले पंजाब किंग्स और चेन्नई के खिलाफ भी प्लेसिस ने अर्धशतक लगाया था। वहीं लीग का आगाज भी उन्होंने मुंबई के खिलाफ 73 रनों की पारी के साथ किया था।

जड़ चुके हैं 5 अर्धशतक: इस सीजन अब तक खेले गए 7 मैचों में फाफ ने पांच अर्धशतक लगाने का काम किया है। दिल्ली और केकेआर को छोड़कर बाकी सभी टीमों के खिलाफ प्लेसिस ने 50 से अधिक रनों की पारी खेली है। लेकिन इसके अलावा टीम का कोई और बल्लेबाज लगातार बेहतर खेल दिखाने में सफल नहीं हो सका है।

आरसीबी ने बनाए 189 रन बनाए: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की टीम 9 विकेट पर 189 रन बनाने में सफल रही। टीम के लिए प्लेसिस ने 62 और मैक्सवेल ने 77 रन की पारी खेली। वहीं विराट कोहली इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल सके। वहीं सुयश प्रभुदेसाई भी खाता खोले बिना पवेलियन लौटे।

प्लेसिस का ऐसा रहा है प्रदर्शन

-73(43) बनाम मुंबई
- 23(12) बनाम केकेआर
- 79*(46) बनाम लखनऊ
- 22(16) बनाम दिल्ली
- 62(33) बनाम सीएसके
- 84(56) बनाम पंजाब
- 62(39) बनाम राजस्थान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+