RCB vs RR: डू प्लेसी-मैक्सवेल के तूफान के बाद राजस्थान की वापसी, आरसीबी को 200 से पहले रोका

RCB vs RR Score: शुरुआत में दो विकेट गिरने के बाद फाफ डू प्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने मैदान पर तूफ़ान ला दिया और धाकड़ बैटिंग की।

Du Plessis and Maxwell

RCB vs RR Score: राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ बेंगलुरु में आरसीबी ने एक चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 9 विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाये। आरसीबी के लिए फाफ डू प्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने धमाकेदार अर्धशतक जमाये। (Photo: IPL/Twitter)

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी की खराब शुरुआत रही। कप्तान विराट कोहली गोल्डन डक पर आउट हो गए। उनको ट्रेंट बोल्ट ने अपना 100वां आईपीएल शिकार बनाया। उनके बाद शाहबाज अहमद को बैटिंग करने लिए भेजा गया लेकिन वह बी 2 रन बनाकर चलते बने।

दो विकेट गिरने के बाद फाफ डू प्लेसी और ग्लेन मैक्सवेल ने मोर्चा संभाला। डू प्लेसी धाकड़ फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने अपना अर्धशतक बनाया लेकिन मैक्सवेल ने और ज्यादा तेजी दिखाई और 27 गेंदों में फिफ्टी जमा दी। दोनों ने मिलकर तीसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

मैक्सवेल आरसीबी के लिए 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हो गए। फाफ डू प्लेसी ने टी20 क्रिकेट में अपने 9000 रन पूरे किये। दोनों ने धमाकेदार बल्लेबाजी की। फाफ डू प्लेसी के पास ऑरेंज कैप है और वह इस सीजन गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर रहे हैं। डू प्लेसी 39 गेंदों में 62 बनाकर रन आउट हो गए। उन्होंने इस सीजन 7 पारियों में 5 फिफ्टी जड़ी हैं।

मैक्सवेल ने फिफ्टी पूरी होने के बाद भी अपनी धाकड़ बल्लेबाजी जारी रखी। वह 44 गेंदों में 77 रन बनाकर अश्विन का शिकार हो गए। ग्लेन मैक्सवेल ने 6 चौके और 4 शानदार छक्के उड़ाए। उनके बाद महिपाल लोमरोड़ भी 8 रन बनाकर आउट हो गए।

अंत में आरसीबी ने नियमित अंतराल पर अपने विकेट गंवाए। दिनेश कार्तिक 13 गेंदों का सामना करते हुए 16 रन बनाकर आउट हो गए। हसारंगा ने 6 और प्रभुदेसाई बिना खाता खोले आउट हो गए। इस तरह आरसीबी ने 9 विकेट पर 189 रन बनाये। राजस्थान के लिए ट्रेंट बोल्ट और संदीप शर्मा को 2-2 विकेट हासिल हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+