Aaj ka IPL Match: मैदान पर खिलाड़ियों में भरा जोश, फिर उड़ा दिए राजस्थान के होश, कोहली पर बरसा फैंस का प्यार

Royal Challengers Bangalore vs Rajasthan Royals: राजस्थान रॉयल्स को सात रन से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने इस सीजन अपनी चौथी जीत दर्ज कर ली है।

Virat Kohli

RCB vs RR, 32nd Match, Indian Premier League 2023: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली इस सीजन एक बार फिर आरसीबी के लिए कप्तानी करते नजर आ रहे हैं। पिछले दो मुकाबलों में उन्होंने टीम के लिए कप्तानी की है। फाफ डुप्लेसिस की जगह कोहली ने मैदान पर अपनी कप्तानी से सभी को खासा प्रभावित किया है।

सात रन से जीता मैच: आरसीबी ने राजस्थान के खिलाफ 7 रन से जीत हासिल की। आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 189 रन बनाए थे। जिसके जवाब में राजस्थान की टीम लक्ष्य को पाने में 7 रनों से चूक गई। राजस्थान की टीम छह विकेट खोकर 182 रन ही बना सकी और मैच गंवा बैठी।

डुप्लेसिस ने बनाए 62 रन: आरसीबी के लिए फाफ डुप्लेसिस ने 62 रन बनाने का काम किया। डुप्लेसिस और ग्लेन मैक्सवेल के अलावा कोई भी बल्लेबाज अच्छी पारी नहीं खेल पाया। मैक्सवेल ने 77 रन की पारी खेली, एक समय आरसीबी की टीम 200 के पार जाती दिखाई दे रही थी, लेकिन राजस्थान के गेंदबाजों ने जोरदार वापसी की।

आखिरी पांच ओवर में नहीं बने रन: आरसीबी के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज तो ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं। लेकिन अंत के ओवरों में टीम के बल्लेबाज पारी को फिनिश नहीं कर पा रहे हैं। पंजाब के बाद राजस्थान के खिलाफ भी अंत के ओवरों में आरसीबी की बल्लेबाजी बेहद निराशाजनक रही।

कोहली ने बढ़ाया खिलाड़ियों का हौसला: राजस्थान की अच्छी शुरुआत के बाद विराट कोहली गेंदबाजों का मनोबल बढ़ाते नजर आए। वह मैदान पर खिलाड़ियों को सही दिशा-निर्देश करते दिखाई दे रहे थे। हर विकेट मिलने पर वह अपने अनोखे अंदाज में ही उसका सेलिब्रेशन कर रहे थे।

सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे तारीफ: विराट कोहली का यह अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर लगातार विराट कोहली की तारीफ की जा रही है। फैंस किंग कोहली को लेकर अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी जीत के बाद बेहद खुश नजर आई।

सिराज को लेकर कही यह बात: लक्ष्य का पीछा करने उतरे राजस्थान के सलामी बल्लेबाज़ जोस बटलर को मोहम्मद सिराज ने बटलर को क्लीन बोल्ड कर दिया। जीत के बाद कोहली ने कहा कि मोहम्मद सिराज ने कमाल की गेंदबाजी की। मैं उनके लिए काफी खुश हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+