RCB vs GT: कोहली ने आईपीएल में रचा नया इतिहास, गेल को पछाड़ चौंकाया, कार्तिक का शर्मनाक रिकॉर्ड

Virat Kohli: विराट कोहली के नाम आईपीएल इतिहास का बड़ा कीर्तिमान हो गया लेकिन कार्तिक ने शर्मनाक रिकॉर्ड बना दिया।

Virat Kohli

RCB vs GT, History created by Virat Kohli: गुजरात टाइटंस के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए विराट कोहली ने एक धाकड़ शतक जड़ दिया। कोहली ने इस सीजन यह लगातार दूसरी बार शतक जमाया है। वह एक सीजन में लगातार दो शतक जमाने वाले बल्लेबाजों की खास सूची में शामिल हो गए हैं।

कोहली ने यूनिवर्स बॉस के नाम से मशहूर क्रिस गेल के रिकॉर्ड भी भी ध्वस्त क्र दिया। उन्होंने गेल के 6 आईपीएल शतकों को पीछे छोड़ते हुए 7वां शतक जमा दिया। आईपीएल में कोहली के अलावा अन्य किसी भी बल्लेबाज ने सात शतक नहीं जमाए हैं। विराट कोहली के नाम कुछ धाकड़ आंकड़े हुए, कार्तिक एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर गए।

गुजरात के खिलाफ आरसीबी की पारी में बने कुछ रिकॉर्ड

  1. कोहली आईपीएल में 7 शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बने, गेल (6) को पीछे छोड़ा।
  2. एक सीजन लगातार दो शतक जड़ने वाले तीसरे बल्लेबाज, उनसे पहले शिखर धवन ने 2020 और जोस बटलर ने 2022 में यह कारनामा किया था।
  3. कोहली ने आईपीएल से पहले टेस्ट और वनडे में लगातार शतक जड़े थे।
  4. आईपीएल 2023 में कोहली सबसे ज्यादा रन जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए।
  5. कोहली ने इस सीजन आईपीएल में 600 का आंकड़ा प्राप्त कर लिया।
  6. दिनेश कार्तिक के नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है। कार्तिक आईपीएल में सबसे ज्यादा (17) डक वाले खिलाड़ी बने।

आरसीबी के लिए फाफ डू प्लेसी और कोहली ने मिलकर बेहतरीन शुरुआत की थी। दोनों ने गुजरात के गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद डू प्लेसी आउट हो गए, तब कोहली ने पूरी तरह से जिम्मेदारी अपने कन्धों पर लेते हुए लगातार रन बनाये।

कोहली अंत तक क्रीज पर खड़े रहे और 101 रन बनाकर नाबाद लौटे। घरेलू क्राउड के सामने खेलते हुए कोहली ने बेंगलुरु की पिच पर रनों की बरसात कर दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 5 विकेट पर 197 रनों का शानदार स्कोर हासिल कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+