रवींद्र जडेजा ने टी20 में पूरी की 'ट्रिपल सेंचुरी', बने ऐसा करने वाले 8वें खिलाड़ी, जानें पहले स्थान पर कौन है

IPL 2023: आईपीएल के मैच नंबर-37 में 'सर' जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मुकाबले के साथ ही टी20 में 300वां मैच खेला है।

Ravindra Jadeja

Ravindra Jadeja: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के हर नए मुकाबले के साथ 16वां सीजन और अधिक रोमांचक होता जा रहा है। हालांकि, ये उत्साह अभी और बढ़ेगा, क्योंकि लीग ने अभी अपना आधा से ज्यादा सफर तय किया है। इस बीच हर मैच में कुछ रिकॉर्ड टूट रहे हैं, तो कुछ नए रिकॉर्ड बन रहे हैं। इस क्रम में चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने टी20 में तिहरा शतक अपने नाम कर लिया है, ये शतक रनों का नहीं बल्कि मैच का है।

रविंद्र जडेजा ने अपने नाम किया स्पेशल तिहरा शतक
दरअसल, आईपीएल के मैच नंबर-37 में 'सर' जडेजा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच खेलते हुए एक नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। उन्होंने इस मुकाबले के साथ ही टी20 में 300वां मैच खेला है। इसके साथ ही जडेजा छोटे प्रारूप में इतने मैच पूरे करने वाले आठवें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, और उन्होंने टी20 में मैचों का ये स्पेशल तिहरा शतक अपने नाम कर लिया है।

टी-20 क्रिकेट खेलने के मामले में रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर
देश के लिए टी20 मैच खेलने के मामले में मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा का नाम पहले नंबर पर आता है। रोहित ने अब तक कुल 414 मैच खेले हैं। रोहित शर्मा के बाद दूसके स्थान पर दिनेश कार्तिक का नाम आता है, जिन्होंने 381 मैच खेले हैं। इसके बाद तीसरे स्थान पर 'कैप्टन कूल' मतलब सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी, जिन्होंने 369 मैच खेले हैं, और चौथे पर विराट कोहली (336), पांचवें स्थान पर सुरेश रैना, जबकि छठे स्थान पर शिखर धवन (322) और सातवें नंबर पर रविचंद्रन अश्विन (304) आते हैं, और अब आठवें नंबर पर ऐसा करने वाले रविंद्र जडेजा हैं।

ये भी पढ़ें- LSG vs PBKS: लखनऊ की होगी शानदार वापसी या मोहाली के रण में पंजाब मारेगा बाजी, जानें कौन जीतेगा आज का मैच

रविंद्र जडेजा के टी-20 करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 300 टी20 मैच खेले हैं। जडेजा ने 30.11 के औसत और 7.56 की इकोनॉमी के साथ कुल 204 विकेट अपने नाम किए। इसके अलावा महज 16 रन देकर 5 विकेट अपने नाम करने का उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है, जडेजा के नाम 2 अर्धशतक भी शामिल हैं। आईपीएल में जडेजा राजस्थान रॉयल्स, गुजरात लॉयन्स और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले हैं। वर्तमान में वह सीएसके लिए खेल रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+