LSG vs PBKS: लखनऊ की होगी शानदार वापसी या मोहाली के रण में पंजाब मारेगा बाजी, जानें कौन जीतेगा आज का मैच

IPL: पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल समेत अन्य बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। लखनऊ के खिलाफ नियमित कप्तान शिखर धवन वापसी कर सकते हैं। फिलहाल, दोनों टीमों की स्थिति लगभग एक जैसी है।

LSG vs PBKS

PBKS vs LSG: आईपीएल में आज पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स (PBKS vs LSG) के बीच मोहाली के आईएस बिंद्रा स्टेडियम में मैच खेला जाना है। जहां सैम करन और केएल राहुल आमने-सामने हो सकते हैं। आईपीएल के 38वें मैच के लिए पीबीकेएस अपना पिछला मैच एमआई के खिलाफ जीतकर लौट रही है। वहीं एलएसजी अपना पिछला मैच जीटी के हाथों हारकर आ रही है। आइए जानते है कि दोनों टीमों में से आज किसके जीतने की संभावना ज्यादा है।

पंजाब और लखनऊ के हेड-टू-हेड आंकड़ों की बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक दो मैच खेले जा चुके हैं। एक मैच लखनऊ ने जीता है, तो दूसरा पंजाब ने अपने नाम किया है। आज दोनों टीमों के बीच तीसरा मुकाबला होने जा रहा है। ऐसे में कप्तान केएल राहुल की बल्लेबाजी फिलहाल टीम के लिए चिंता का विषय बनी हुई है, क्योंकि उन्होंने इस सीजन में अभी तक 200 का आंकड़ा नहीं छुआ है। इसके अलावा एलएसजी का गेंदबाजी विभाग भी मार्क वुड की गैर मौजूदगी में कमजोर हुई है। उम्मीद है कि आज के मैच में वुड की वापसी हो सकती है।

वहीं पंजाब किंग्स भी अपने नियमित कप्तान शिखर धवन के चोटिल होने के बाद से पिछले तीन मैच उनकी गैरमौजूदगी में खेल रही है। धवन कंधे की चोट के कारण तीन मैच नहीं खेल सके। हालांकि, पूरी उम्मीद है कि लखनऊ के खिलाफ उनकी वापसी हो सकती है। अच्छी बात ये है कि प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, अर्शदीप और जितेश शर्मा ने धवन की अनुपस्थिति में भी अच्छा प्रदर्शन किया है।

पंजाब बनाम लखनऊ के बीच कौन जीतेगा आज का मैच
पंजाब के खिलाफ शुक्रवार को आईपीएल का अहम मुकाबला जीतने के लिए लखनऊ सुपर जाइंट्स को अपने बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इसके अलावा गेंदबाजी विभाग में अगर मार्क वुड की आज वापसी हो जाती है, तो रवि बिश्नोई के साथ दोनों ही खतरनाक खिलाड़ी पंजाब के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होंगे। मोहाली के पीसीए स्टेडियम में पहले गेंदबाजी करने वाली टीम के मैच जीतने की संभावना ज्यादा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+