IPL 2023: राजस्थान, लखनऊ और आरसीबी का दमदार प्रदर्शन, धोनी-रोहित को जीत की तलाश, देखें प्वाइंट्स टेबल
IPL 2023 Points Table Update: आईपीएल के 16वें सीजन में सभी टीमों ने अपना पहला मुकाबला खेल लिया है। कुछ ने जीत तो वहीं कुछ टीमों ने हार के साथ आईपीएल का आगाज किया।

IPL 2023 Orange Cap and Purple Cap List: आईपीएल 2023 का आगाज शानदार तरीके से किया गया। अब तक खेले गए पांच मुकाबले बेहद रोमांचक रहे और फैंस ने इसका जमकर मजा उठाया। आईपीएल के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम ने जीत के साथ लीग का आगाज किया। जबकि दूसरे मैच में केकेआर के खिलाफ पंजाब किंग्स की टीम ने बारिश प्रभावित मैच को जीतकर अपना खाता खोला।
लखनऊ और आरसीबी को मिली जीत
इस सीजन आईपीएल का तीसरा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले को लखनऊ सुपर जायंट्स ने एकतरफा अंदाज में अपने नाम किया। टूर्नामेंट के चौथे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने सनराइजर्स हैदराबाद को पटखनी देने का काम किया। जबकि पांचवे मैच में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियंस को आरसीबी के हाथों हार झेलनी पड़ी। इस मुकाबले में विराट कोहली के बल्ले से जमकर रन निकले।
आईपीएल 2023 प्वाइंट्स टेबल
टीम अंक
1. राजस्थान रॉयल्स - 2
2.लखनऊ सुपर जायंट्स - 2
3.रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर - 2
4.गुजरात टाइटन्स - 2
5.पंजाब किंग्स - 2
6.कोलकाता नाइट राइडर्स - 0
7.चेन्नई सुपर किंग्स - 0
8.मुंबई इंडियन्स - 0
9.दिल्ली कैपिटल्स - 0
10सनराइजर्स हैदराबाद - 0
ऑरेंज कैप की रेस में शामिल हैं ये खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ 92 रन
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज तिलक वर्मा 84 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाज विराट कोहली 82 रन
लखनऊ सुपरजायंट्स के बल्लेबाज काइली मेयर्स 73 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस 73 रन
पर्पल कैप की रेस में शामिल हैं ये खिलाड़ी
लखनऊ सुपरजायंट्स के तेज गेंदबाज मार्क वुड के नाम पांच विकेट।
राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम चार विकेट।
चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज आर हंगरेकर के नाम तीन विकेट।
पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह के नाम तीन विकेट।
गुजरात टाइटंस के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम दो विकेट।












Click it and Unblock the Notifications