IPL 2023 Points Table: गुजरात टाइटंस के बाद ये टीमें कर सकती हैं प्लेऑफ में एंट्री, जानें कौन होगा बाहर?

आईपीएल का 16वां सीजन अब उस मोड़ पर पहुंच गया है, जहां हर मुकाबले में आपको कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। इस लीग में अब तक 62 मैच खेले जा चुके हैं, इस बीच गुजरात टाइटंस ने सबसे पहले प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है।

ipl 2023 points table

IPL 2023 Playoffs Scenario: इंडियन प्रीमियर लीग का 16वां सीजन अब उस मोड़ पर पहुंच गया है, जहां हर मुकाबले में आपको टीमों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। इस सीजन में अब तक 62 मैच खेले जा चुके हैं, और प्रत्येक टीम खुद को प्लेऑफ में देखना चाहती है, लेकिन अब ये संभव नहीं है, क्योंकि डीसी (DC) इस रेस से बाहर हो चुकी है, वहीं गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है।

दरअसल, डीसी के बाहर होने और गुजरात टाइटंस (GT) की प्लेऑफ में शानदार एंट्री के बाद भी ये तय नहीं हो सका है कि प्लेऑफ में आने वाली अन्य तीन टीमें कौन-सी होंगी, क्योंकि अभी भी सात टीमें रेस में बनी हुई हैं। जिसमें कुछ टीमों का आगमन स्पष्ट नजर आ रहा है, तो कई टीमों का भविष्य अन्य टीम की दया पर निर्भर दिख रहा है।

गुजरात टाइटंस ने आईपीएल में अब तक 13 मैच खेल हैं, जिसमें से उन्हें 9 मैच में जीत मिली है, जबकि चार मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में 18 अंक के साथ प्वाइंट्स टेबल में जीटी पहले स्थान पर विराजमान है, जोकि आईपीएल के प्लेऑफ 2023 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है।

गुजरात के बाद कप्तान एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स का नंबर आता है, जोकि प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी है। सीएसके अगर 20 मई को दिल्ली के खिलाफ अपना मैच जीत जाती है, तब उसका प्लेऑफ में पहुंचा तय है, क्योंकि सीएसके ने अब तक 13 मैच खेले हैं, जिसमें से उन्हें 7 मैचों में जीत मिली है, जबकि पांच में हार का सामना करना पड़ा है। सीएसके 15 अंकों के साथ प्वाइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है।

प्लेऑफ की रेस में अगला नंबर मुंबई और लखनऊ का आता है। क्योंकि दोनों टीमों के अभी दो-दो मैच बचे हैं।एलएसजी अगर दोनों मैच जीती तो वह प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। अगर एक हार भी जाती है, तब भी संभावना बनी रहेगी, लखनऊ के 12 मैचों में 13 अंक हैं, और मुंबई के भी 12 मैचों में 13 अंक हैं।

दोनों टीमों में किसकी किस्मत चमकती है, ये तो वक्त आने पर ही तय होगा। चेन्नई, मुंबई और लखनऊ के पास फिलहाल क्वालीफाई करने का शानदार मौका है, इस दौरान इन टीमों को अपने सभी मैच जीतने होंगे।

राजस्थान रॉयल्स (RR) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के 13 मैचों के बाद 12 अंक है, जबकि आरसीबी (RCB) और पीबीकेएस (PBKS) के 12 मैचों में 12 अंक हैं। अगर ये टीमें अगले मैच में हारती हैं, तब इनका सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। ऐसे में आगामी प्रत्येक मैच में किसी न किसी टीम के भाग्य का फैसला होना तय है।वहीं 12 मैचों में आठ अंक हासिल करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के लिए प्लेऑफ में पहुंचना लगभग असंभव हो चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+