IPL 2023 प्लेऑफ: मजबूत हुई राजस्थान की दावेदारी, चेन्नई के साथ-साथ 7 अन्य टीमें भी होड़ में

IPL: आईपीएल के 56वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच जीतकर राजस्थान पॉइंट्स टेबल में नंबर-3 पर आ गया और उनका रनरेट भी बेहतर हो गया है। ऐसे में अब टूर्नामेंट के बचे हुए 14 मैचों से ही प्लेऑफ की 4 टीमें तय होंगी।

ipl 2023 points table

IPL 2023: बुधवार तक IPL-2023 के 55 मैच खेले जा चुके हैं। फिलहाल, फ्लेऑफ को लेकर आधिकारिक रूप से कुछ भी तय नहीं हुआ है। ये स्थिति 11 मई के सुबह तक की है। गुजरात 11 मैचों में 16 अंकर लेकर टॉप पर है और उसका प्ले ऑफ में पहुंचना लगभग तय है। चेन्नई 12 मैचों में 15 अंक लेकर दूसरे स्थान पर है। उसे अंतिम चार में पहुंचने के लिए एक और जीत की जरूरत है।

चेन्नई को दो मैच और खेलने हैं। एक मैच कोलकाता और दूसरा मैच दिल्ली के खिलाफ खेलना है। चेन्नई का पलड़ा कम से कम दिल्ली के खिलाफ तो भारी नजर आ रहा है। कोलकाता के पास 3 मैच हैं। अगर वह तीनों मैच जीत लेता है तो वह भी प्ले ऑफ में पहुंच सकता है। गुजरात और चन्नई के अलावा अन्य 7 टीमें की भी प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी जिंदा है।

इस बार अधिकतर टीमों का प्रदर्शन मिला जुला रहा है। कभी जीत तो कभी हार। इसकी वजह से अंकतालिका की स्थिति लगातार बदलती रही है। शुरू में टॉप पर चली राजस्थान की टीम अब पांचवें स्थान पर फिसल गयी है। वह पिछले छह में से 5 मैच हार गयी है।

7 टीमों की उम्मीदें जिंदा
मुम्बई इंडियंस के पास भी अभी तीन मैच बचे हैं। फिलहाल वह 11 मैचों में 12 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है। उसे अंतिम चार में पहुंचने के लिए कम से कम दो मैच जीतने होंगे और रन रेट भी सुधारना होगा। अभी टॉप चार की टीमों में सिर्फ मुम्बई का रेन रेट ही माइनस में है। इसलिए उसे बड़ी मार्जिन से जीत की दरकार होगी। इसी तरह अभी चौथे स्थान पर कायम लखनऊ के हाथ में 3 मैच हैं और उसे भी प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए तीनों मैच जीतने होंगे। छठे स्थान पर कायम कोलकाता के लिए भी तीनों मैच जीतने जरूरी हैं। सातवें स्थान पर बैंगलोर की टीम है और उसे भी मंजिल पाने के लिए बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे। जाहिर है

कोलकाता, बैंगलोर, मुम्बई और लखनऊ, सभी तीनों मैच नहीं जीत सकते हैं क्योंकि इनमें कुछ टीमों को एक दूसरे के खिलाफ अभी खेलना है। जाहिर है इनमें से कोई एक टीम ही जीतेगी। अगर खुदा न खास्ते बारिश की वजह से एक-एक अंक बंट गया तो अंक तालिका का गणित और उलझ जाएगा।

अगर हैदराबाद 4 मैच जीत ले तो वह भी...
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम 11 मई की सुबह तक 9वें स्थान पर है। उसके 8 अंक हैं। आमतौर पर इतने नीचे खड़ी टीम के प्ले ऑफ में पहुंचने की उम्मीद नहीं की जाती, लेकिन उसके हाथ में अभी 4 मैच हैं। अगर वह सभी मैच जीत ले तो उसके 16 अंक हो जाएंगे। इतने अंक हासिल करने वाली टीम सामान्य तौर पर अंतिम चार में पहुंच जाती है। लेकिन इसके लिए हैदराबाद को चमत्कार करना होगा।

हैदराबाद को अभी लखनऊ, गुजरात, मुम्बई और बैंगलोर के खिलाफ मैच खेलना है। अगर इन चार टीमों के खिलाफ हैदराबाद जीत हासिल कर लेता है तो इसे चमत्कार ही कहा जाएगा क्यो कि ये प्रतियोगिता की शीर्ष टीमें हैं। पंजाब भी तीनों मैच जीतकर 16 अंक बना सकता है। तीन मैच जीतना कई टीमों की प्राथमिकता बन गयी है।

अभी प्रतियोगिता जिस दौर में पहुंच चुकी है उसमें किसी टीम के लिए लगातार तीन मैच जीतना बहुत मुश्किल है। गलाकाट स्पर्धा के बीच जो टीम मिले मौके को भुनाएगी वही अंतिम चार में जाएगी।

गुजरात बनाम मुम्बई का मैच अहम
गुजरात की टीम अभी 16 अंकों के साथ नम्बर एक पर है। 12 मई को उसका मुकाबला मुम्बई से है। प्रतियोगिता में बने रहने के लिए मुम्बई का इस मैच को जीतना जरूरी है। दूसरी तरफ गुजरात को प्ले ऑफ की मुहर लगाने के लिए एक और जीत चाहिए। इस मैच में क्या होगा कुछ कहा नहीं जा सकता। मुम्बई आइपीएल की पहली टीम बन गयी है, जिसने एक सीजन में लगातार तीन बार 200 या उससे अधिक का स्कोर चेज किया है।

ये भी पढ़ें-IPL Mein Aaj Kiska Match Hai: आईपीएल में आज किसका मैच है- MI vs GT

मुम्बई ने सिर्फ 16.3 ओवर में ही जीत के लिए 200 रन बना कर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। सबसे कम ओवर में 200 रन बनाने का यह नया आइपीएल रिकॉर्ड है। दूसरी तरफ गुजरात की टीम ने प्रतियोगिता में सबसे सबसे अधिक 8 मैच जीते हैं। वह भी लय में है। अगर गुजरात मुम्बई से हार जाता है तो फिर उसे हैदराबाद या बैंगलोर में से किसी एक को हराना होगा। अगर दोनों में जीत मिल गयी तब तो और भी बेहतर।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+