PBKS vs RR, Toss: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, टीम में हुए कई बड़े बदलाव, जानें प्लेइंग 11
Punjab Kings vs Rajasthan Royals, Toss Updates: पंजाब और राजस्थान के बीच होने वाला यह मैच दोनों टीमों के लिए बेहद जरूरी है। दोनों की कोशिश यहां जीत दर्ज करने की होगी।

SRH vs RCB, 65th Match, Indian Premier League 2023: धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। राजस्थान की कोशिश पंजाब को कम से कम स्कोर पर रोकने की होगी। दोनों टीमों के 13-13 मैच में 12-12 अंक हैं।
दोनों के लिए जीत जरूरी: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन धर्मशाला में खेला जा रहा यह मैच दोनों टीमों के लिए करो या मरो का है। यहां हारने वाली टीम के लिए सीजन यही खत्म हो जाएगा। जबकि जीत हासिल करने वाली टीम को दूसरे मुकाबलों के नतीजों पर निर्भर रहना पड़ेगा। नेट रन रेट पंजाब के मुकाबले राजस्थान का बेहतर रहा है।
जानिए किस टीम का पलड़ा भारी: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल में अब तक 25 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान राजस्थान ने 14 मैचों में जीत हासिल की है। वहीं पंजाब ने 11 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। इस सीजन इससे पहले जब इन दोनों टीमों का सामना हुआ था तो पंजाब की टीम ने बाजी मारी थी।
राजस्थान के पास मौका: पंजाब के मुकाबले राजस्थान रॉयल्स का नेट रनरेट प्लस में होने की वजह से वह थोड़ा मजबूत नजर आ रहे हैं। इस मैच में यदि राजस्थान की टीम को जीत हासिल होती है तो वह अपने प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद को जिंदा रखेगी। राजस्थान की कोशिश पंजाब के खिलाफ बड़े अंतर से जीत दर्ज करने की होगी।
ऐसे देखें लाइव मैच: पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच यह मुकाबला हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन धर्मशाला में खेला जा रहा है। इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर अलग-अलग भाषाओं में किया जाएगा। जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर फैंस फ्री में देख सकते हैं।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायदे, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन(कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, एडम ज़म्पा, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।












Click it and Unblock the Notifications