Aaj Ka IPL Match: राजस्थान रॉयल्स ने चार विकेट से जीता मैच, प्लेऑफ की रेस से बाहर पंजाब
Punjab Kings vs Rajasthan Royals: पंजाब को राजस्थान ने चार विकेट से हराकर प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया है।

PBKS vs RR, 65th Match, Indian Premier League 2023: धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान की टीम ने चार विकेट से शानदार जीत हासिल कर ली है। 188 रनों का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम ने ध्रुव जुरैल के छक्के की मदद से आखिरी ओवर में छह विकेट से मैच अपने नाम किया।
जायसवाल का कमाल: आईपीएल में यशस्वी जायसवाल का शानदार फॉर्म जारी है। पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने 35 गेंदों में अर्धशतक जड़ने का काम किया। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके लगाए। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल के बल्ले से भी शानदार 51 रन निकले। ये दोनों ही खिलाड़ी अर्धशतक जड़कर पवेलिय़न लौट गए।
नहीं चला जोस का बल्ला: राजस्थान रॉयल्स के सलामी बल्लेबाज जोस बटलर पंजाब किंग्स के खिलाफ फ्लॉप रहे। कगिसो रबाडा ने शानदार गेंद पर जोस बटलर को एलबीडब्ल्यू आउट कर दिया। बटलर अपना खाता भी नहीं खोल पाए। बटलर के आउट होने के बाद देवदत्त पडिक्कल और जायसवाल ने ताबड़तोड़ 50 से अधिक रनों की साझेदारी की।
शाहरुख-सैम ने दिखाया दम: पंजाब के लिए अंत के ओवरों में शाहरुख खान और सैम करन ने जबरदस्त बल्लेबाजी की। दोनों ही बल्लेबाजों के बीच 37 गेंदों में 73 रनों की साझेदारी हुई। सैम करन ने 31 गेंद पर नाबाद 49 रन बनाए। करन अपना अर्धशतक पूरा करने से एक रन से चूक गए। जबकि शाहरुख खान ने नाबाद 41 रन बनाए।
लियाम लिविंगस्टोन ने की खराब बल्लेबाजी: पंजाब के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज लियाम लिविंगस्टोन ने अपनी बल्लेबाजी से निराश किया। लियाम लिविंगस्टोन नवदीप सैनी की गेंद पर खराब शॉट लगाकर आउट हो गए। लियाम लिविंगस्टोन को सैनी ने क्लीन बोल्ड किया। लियाम लिविंगस्टोन ने दिल्ली के खिलाफ पिछले मैच में ताबड़तोड़ 94 रन बनाए थे।
पंजाब ने बनाए 187 रन: टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत खराब रही। पंजाब को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। राजस्थान के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने प्रभसिमरन सिंह को दूसरी गेंद पर कैच आउट कर दिया। आखिरी दो ओवर में 46 रन की बदौलत पंजाब ने 20 ओवर में छह विकेट पर 187 रन बनाने में कामयाबी हासिल की।
पंजाब किंग्स की प्लेइंग-11: शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, अथर्व तायदे, लियाम लिविंगस्टोन, सैम कुरेन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, हरप्रीत बराड़, राहुल चाहर, कगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग-11: यशस्वी जायसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन(कप्तान और विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, एडम ज़म्पा, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी, संदीप शर्मा, युजवेंद्र चहल।












Click it and Unblock the Notifications