PBKS vs RCB: 'दिनेश कार्तिक प्लीज IPL से भी रिटायर हो जाओ', 0,9,1,0,7.....डुबो दी आरसीबी की लुटिया

Punjab Kings vs Royal Challengers Bangalore,dinesh karthik : आईपीएल 2023 में दिनेश कार्तिक के लगातार फ्लॉप होने पर फैंस निराश हैं। वह लगातार उन्हें लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

dinesh karthik

PBKS vs RCB, 27th Match, Indian Premier League 2023: मोहाली में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ 20 ओवर में चार विकेट पर 174 रन बना लिए हैं। आरसीबी ने पंजाब के सामने जीत के लिए 175 रनों का लक्ष्य रखा है। आरसीबी कुछ रनों से पीछे रह गई है।

कोहली और फाफ ने की थी शानदार शुरुआत: आरसीबी के लिए विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस की जोड़ी ने एक बार फिर टीम को ताबड़तोड़ शुरुआत दी। दोनों ही बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 137 रन की साझेदारी की। एक समय ऐसा लग रहा था कि आरसीबी की टीम आसानी से 200 रन बना लेगी।

फ्लॉप रहे मिडल ऑर्डर: अच्छी शुरुआत के बाद आरसीबी के मिडल ऑर्डर बल्लेबाज बुरी तरह से फ्लॉप रहे। 47 गेंद में 59 रन बनाकर कोहली हरप्रीत बराड़ की गेंद पर विकेटकीपर जीतेश शर्मा को कैच थमा बैठे। कोहली के आउट होने के साथ ही आरसीबी की तरफ से विकेट की झड़ी लग गई।

मैक्सवेल हुए गोल्ड डक: पिछले मैच में धमाकेदार बल्लेबाजी करने वाले मैक्सवेल गोल्डन डक का शिकार हुए। विराट कोहली के आउट होने के बाद हरप्रीत बराड़ ने मैक्सवेल को अथर्व ताइदे के हाथों कैच कराया। मैक्सवेल अपना खाता भी नहीं खोल पाए। इस तरह आरसीबी को दो गेंदों में दो झटके लग गए।

दिनेश कार्तिक ने किया निराश: एक समय पर आरसीबी का स्कोर 16 ओवर में 137 रन था लेकिन यहां से टीम बिखरती चली गई। दिनेश कार्तिक को इस मुकाबले में काफी पहले भेजा गया, लेकिन वह एक बार फिर फिनिशर की भूमिका अदा नहीं कर सके।

कार्तिक रहे हैं फ्लॉप: दिनेश कार्तिक के लिए आईपीएल का यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। वह 6 मैचों में सिर्फ 45 रन ही बना सके। चेन्नई के खिलाफ पिछले मैच में कार्तिक ने सबसे अधिक 28 रनों की पारी खेली थी। लेकिन उस मैच में भी वह टीम को जीत नहीं दिला सके।

फैंस का फूटा गुस्सा: दिनेश कार्तिक के फ्लॉप शो पर फैंस निराश दिखाई पड़ रहे हैं। वह लगातार कार्तिक को ट्रोल कर रहे हैं। एक फैन ने तो लिखा कि दिनेश कार्तिक को अब आईपीएल से भी रिटायर हो जाना चाहिए और अपना पूरा फोकस सिर्फ कमेंट्री पर ही करना चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+