PBKS vs RCB: कौन बनाएगा आज सबसे ज्यादा रन, जबरदस्त फॉर्म में हैं दोनों टीमों के बल्लेबाज

PBKS vs RCB Batters Prediction: पंजाब किंग्स के कप्तान बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। आरसीबी के भी कुछ बल्लेबाज धाकड़ बैटिंग कर रहे हैं।

Kohli and Dhawan

PBKS vs RCB Batters Prediction: पंजाब के मोहाली में आईएस बिंद्रा स्टेडियम में आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। पंजाब किंग्स घरेलू फैन्स के सामने खेलते हुए इस सीजन की चौथी जीत दर्ज करना चाहेगी। दूसरी तरफ आरसीबी की टीम अपने खराब दौर से बाहर आकर फिर से जीत के ट्रैक पर लौटने का प्रयास करेगी।

दोनों ही टीमों को बल्लेबाजी और गेंदबाजी में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करने पर ही जीत नसीब होगी। बल्लेबाजी में आरसीबी की टीम थोड़ी भारी पड़ती है। पंजाब किंग्स इस मामले में थोड़ी कमजोर दिखती है। 3 ऐसे बल्लेबाज दोनों टीमों में मौजूद हैं, जो इस मुकाबले में सबसे ज्यादा रन बना सकते हैं।

फाफ डू प्लेसी

आरसीबी के कप्तान ने टीम को बैटिंग में भी आगे से लीड किया है। डू प्लेसी आईपीएल के इस सीजन में टॉप स्कोरर हैं। उनके बल्ले से अब तक खेले गए 5 मैचों में 259 रन आये हैं। उनका उच्चतम स्कोर नाबाद 79 रन रहा है। फाफ डू प्लेसी तीन फिफ्टी जमा चुके हैं। इस मैच में वह सर्वाधिक रन बना सकते हैं।

शिखर धवन

पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने भी तूफानी बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है। धवन का नाम भी टॉप बल्लेबाजों में शामिल हैं। उन्होंने अब तक खेले गए 4 मैचों में 233 रन अपने नाम किये हैं। खास बात तो यह है कि धवन का उच्चतम स्कोर नाबाद 99 रन हैं। इस मैच में वह खेलते हैं, तो टॉप स्कोर कर सकते हैं।

विराट कोहली

आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने भी इस सीजन अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से छाप छोड़ी है। ओपन करते हुए कोहली ने डू प्लेसी के साथ अच्छा काम किया है। इस सीजन विराट कोहली ने अब तक 5 मुकाबले खेलते हुए 220 रन अपने नाम किये हैं। कोहली इस मैच में भी अपने बल्ले से दमदार बैटिंग कर सकते हैं। वह अपने दिन किसी भी गेंदबाज की धुनाई कर सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+