PBKS vs GT: पंजाब और गुजरात में जीत के लिए जंग, ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
PBKS vs GT Probable Playing 11: दोनों टीमों की तरफ से कुछ खिलाड़ी धाकड़ फॉर्म में हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन बल्ले से धमाका कर रहे हैं।

PBKS vs GT Playing 11 Prediction: पिछले मैच में रिंकू सिंह के कारण जीता हुआ मैच हारने वाली गुजरात टाइटंस की टीम इस बार मोहाली में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलने के लिए मैदान पर उतरेगी। पंजाब किंग्स ने भी अब तक खेले गए तीन मैचों में दो जीत दर्ज की है। गुजरात की टीम पॉजिटिव नेट रन रेट के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। केन विलियमसन के बाहर होने पर गुजरात को झटका लगा है लेकिन साई सुदर्शन ने उस जगह खेलने का बीड़ा उठाया है।
गुजरात टाइटंस के ऑल राउंडर विजय शंकर ने बल्लेबाजी में प्रभावशाली खेल का प्रदर्शन किया है। राशिद खान उनकी गेंदबाजी यूनिट को मजबूती देने का काम कर रहे हैं। दूसरी तरफ पंजाब किंग्स ने साल 2021 के बाद पहली बार लीग स्टेज में दो मैच लगातार जीते हैं। दो मैच लगातार जीतने के बाद पंजाब किंग्स को भी एक हार का सामना करना पड़ा है। हालांकि पंजाब किंग्स की टीम में कगिसो रबाडा और लियाम लिविंगस्टोन के आने से मजबूती आएगी।
पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन ने जबरदस्त फॉर्म दिखाई है। पंजाब के लिए शुभमन गिल और डेविड मिलर पर भरोसा किया जाना चाहिए। दोनों अच्छी फॉर्म में दिख रहे हैं। दोनों टीमों के बीच तुलना की जाए तो पंजाब किंग्स थोड़ी कमजोर दिखती है। हालांकि लिविंगस्टोन के आने से पंजाब किंग्स को निश्चित रूप से फायदा होगा। गुजरात की टीम के लिए नम्बर आठ पर राशिद खान खेलने के लिए आते हैं। इस हिसाब से गुजरात की बैटिंग लाइनअप लम्बी दिखती है। पंजाब के लिए शाहरुख़ खान नम्बर सात पर खेलने के लिए आते हैं।
PBKS बनाम GT संभावित प्लेइंग इलेवन
Punjab Kings
प्रभसिमरन सिंह, शिखर धवन (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा/भानुका राजपक्षे, सैम करन, शाहरुख खान, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, नाथन एलिस/कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
Gujarat Titans
रिद्धिमान साहा, शुभमन गिल, साई सुदर्शन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), विजय शंकर, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, मोहम्मद शमी, अल्जारी जोसेफ, जोशुआ लिटिल।












Click it and Unblock the Notifications