IPL 2023 NEW Rule: आईपीएल में लागू होगा नया नियम, खिलाड़ियों को मिलेगा जबरदस्त फायदा
IPL 2023 NEW Rule: आईपीएल 2023 का आगाज मार्च के आखिरी में होने जा रहा है। इस बार आईपीएल में कुछ नए नियमों को जोड़े गए हैं।

IPL 2023 NEW Rule: विमेंस प्रीमियर लीग के समाप्त होने के बाद मेंस आईपीएल का आयोजन किया जाना है। 31 मार्च को गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच सीजन का पहला मुकाबला खेला जाएगा। पिछले सीजन गुजरात टाइटंस की टीम ने पहली बार टूर्नामेंट हिस्सा लिया था। हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम ने पहले ही सीजन में ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाने में कामयाबी हासिल की थी।

आईपीएल के बदले नियम
आईपीएल शुरू होने में लगभग 25 दिन का समय रह गया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस सीजन आईपीएल में पहली बार कुछ नए नियमों को लागू किया जाएगा। नए सीजन में इम्पैक्ट प्लेयर का नियम लागू किया जाएगा। इससे सब्सटीट्यूट खिलाड़ी को मैदान पर उताराने की परमिशन दी जाएगी। इसके अलावा भी टूर्नामेंट में कई नियम लाए गए हैं।

नो और वाइड बॉल पर ले सकेंगे रिव्यू
आईपीएल में हिस्सा लेने वाले कप्तानों के पास अब नो और वाइड बॉल पर भी रिव्यू लेने का ऑप्शन होगा। विमेंस प्रीमियर लीग में इस नियम को लागू किया जा चुका है, जहां खिलाड़ी इसका भरपूर फायदा भी उठा रहे हैं। कई बार अंपायर के गलत फैसले की वजह से नो बॉल और वाइड गेंद मैच का पासा पलटने का काम कर देती है, ऐसे में यह नियम टीम के खिलाड़ियों के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं। कप्तान अब नो बॉल या वाइड बॉल पर भी डीआरएस ले सकेंगे।

इम्पैक्ट प्लेयर को करना होगा शामिल
आईपीएल मैचों में टॉस के समय 11 खिलाड़ियों के अलावा 4 अतिरिक्त खिलाड़ी भी कप्तान को पहले से ही बताने होंगे। उनमें से ही किसी एक को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में मैदान पर उतारा जा सकता है। हालांकि इस नियम को इस्तेमाल करने के लिए भी कुछ शर्ते हैं। ओवर खत्म होने से पहले इम्पैक्ट प्लेयर नहीं आ सकता। इसके अलावा खिलाड़ी के आउट या रिटायर होने के बाद ही इम्पैक्ट प्लेयर को शामिल किया जा सकता है। इतना ही नहीं 14 ओवर तक ही इम्पैक्ट प्लेयर मैदान पर भेजे जा सकते हैं। इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर का इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications