MI vs SRH Possible 11: मुंबई इंडियंस के लिए लीग स्टेज का सबसे अहम मुकाबला, कैसी होगी दोनों प्लेइंग 11
MI vs SRH Possible 11: आज है एमआई बनाम एसआरएच का मुकाबला। मुंबई इंडियंस की टीम के लिए लीग स्टेज के सबसे अहम मुकाबले में प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है।

IPL 2023 MI vs SRH Playing 11: इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के बेहद अहम मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम वानखेडे स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करने के लिए उतरेगी। यह डबल हेडर का पहला मैच है जो दोपहर 3:30 पर होगा।
वानखेडे स्टेडियम में इस सीजन में यह दूसरा डे मैच भी है। मुंबई इंडियंस की टीम फिलहाल 13 मैचों में सात जीत के साथ 14 अंक लेकर चौथे स्थान पर बैठी है। उनके लिए सबसे बड़ी चिंता की बात उनका माइनस में मौजूद रन रेट है जो आरसीबी और आरआर की तुलना में काफी नीचे है।
ऐसे में मुंबई की नजरें एक बड़ी जीत के साथ आज दिन के दूसरे मुकाबले आरसीबी बनाम जीटी पर भी रहेगी। मुंबई और सनराइजर्स की प्लेइंग इलेवन की बात करें तो मुंबई इंडियंस की टीम तिलक वर्मा को इस मुकाबले में खिला सकती है जो पिछले चार मैच चोट के चलते नहीं खेल पाए थे।
तिलक ने गेम से पहले फिटनेस टेस्ट दिया है। तिलक वर्मा खेलते हैं तो उनके व आकाश मधवाल के बीच इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर एक रिप्लेसमेंट देखने के लिए मिल सकता है और नेहल वढेरा व विष्णु विनोद में किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है।
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के सभी खिलाड़ी फिट बताई जा रहे है। टीम के कोच ब्रायन लारा ने मैच से पहले उमरान मलिक की तारीफ भी की थी और कहा था कि वह फिट है। ऐसे में इस मुकाबले में उमरान मलिक देखने के लिए मिल सकते हैं। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन ऐसी हो सकती है।
मुंबई इंडियंस: ईशान किशन (कीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), कैमरन ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, टिम डेविड, क्रिस जॉर्डन, नेहल वढेरा, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार












Click it and Unblock the Notifications