MI vs SRH Winner Prediction: क्या प्लेऑफ में पहुंच पाएगी मुंबई, कौन होगा आज के मैच का विजेता?
IPL 2023 in Hindi: मुंबई इंडियंस की टीम अगर आज के मैच में हारती है तो उनके लिए यह सफर समाप्त हो जाएगा। आइए देखते हैं आज के मुकाबले में संभावित विजेता कौन हो सकता है।

आज इंडियन प्रीमियर लीग के 16वे सीजन के 69वे मुकाबले में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक-दूसरे के आमने-सामने होंगी। आइए देखते हैं कौन होगा आज के मैच का विजेता-
हेड टू हेड रिकॉर्ड- मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आईपीएल में 20 बार एक-दूसरे के आमने-सामने हो चुकी है। मुंबई इंडियंस ने 10 मुकाबलों में जीत दर्ज की है तो सनराइजर्स हैदराबाद भी बहुत पीछे नहीं है। उन्होंने 9 मैच जीते हैं।
हालांकि पिछले पांच मैचों में मुंबई इंडियंस ने तीन बार सनराइजर्स को मात दी है।
हेड टू हेड रिकॉर्ड (वानखेडे स्टेडियम)- वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें 6 बार एक दूसरे के आमने सामने आई हैं जहां मुंबई की टीम तीन बार और सनराइजर्स दो बार जीतने में कामयाब रहे हैं।
वानखेड़े में मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद का रिकॉर्ड- वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस की टीम ने 77 मुकाबले खेले हैं जिसमें वह 47 बार जीत दर्ज कर पाए हैं। सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने यहां 11 मैच खेले हैं और उनको दो मुकाबलों में ही जीत दर्ज हुई है।
मुंबई इंडियंस का मौजूदा सीजन में होम ग्राउंड रिकॉर्ड- बाकी टीमों की तुलना में मुंबई इंडियंस ने इस सीजन में अपने होम ग्राउंड पर काफी बेहतर प्रदर्शन किया है जहां उन्होंने 6 मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले हैं और उनको 4 मैचों में जीत हासिल हुई है।
करंट मोमेंटम- मुंबई की टीम इस समय अंक तालिका में छठे स्थान पर मौजूद है तो हैदराबाद की टीम सबसे निचले दसवें स्थान पर मौजूद है। मुंबई इंडियंस की टीम पिछले पांच मैचों में तीन मैच जीत चुकी है और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को इतने ही मैचों में केवल एक ही जीत मिली है।
कौन जीतेगा आज का मुकाबला- आज के मुकाबले में पूरी तरह से मुंबई इंडियंस की टीम भारी दिखाई दे रही है और वे इस मैच के संभावित विजेता हैं।












Click it and Unblock the Notifications