IPL 2023: गेंदबाजों की नो-बॉल से खफा एमएस धोनी ने दी कप्तानी छोड़ने की चेतावनी, जानें और क्या कहा
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पहला घरेलू मैच जीत लिया है, लेकिन कप्तान धोनी पूरी तरह से खुश नहीं हैं, उन्होंने इस बीच टीम के गेंदबाजों को एक बड़ी चेतावनी देते हुए अतिरिक्त रन दिए जाने को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

IPL 2023, Chennai Super Kings: चेन्नई सुपर किंग्स ने सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 का अपना पहला घरेलू मैच जीत लिया है। एमएस धोनी की कप्तानी में एमए चिदंबरम स्टेडियम में केएल राहुल की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स को टीम ने 12 रनों से हरा दिया है। हाई स्कोर वाले मैच में सीएसके ने 20 ओवरों में 7 विरोट पर 217 रनों का स्कोर किया। एलएसजी ने अच्छी शुरुआत के बावजूद 20 ओवर में 7 विकेट गंवाकर 205 रन ही बनाए। हालांकि जीत सीएसके के खाते में आई, लेकिन चेन्नई के गेंदबाजों ने लखनऊ के खिलाफ कुल 13 वाइड और 3 नो बॉल फेंककर गेंदबाजी पर सवाल उठाने के लिए मजबूर कर दिया। चेन्नई ने 18 रन अतिरिक्त के तौर पर दिए, इसमें 2 लेग बाय के भी रन भी हैं।
कप्तान धोनी ने गेंजबाजों के लिए जारी की चेतावनी
ऐसे में अब सीएसके के कप्तान एमएस धोनी ने अपने गेंदबाजों के लिए एक बड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि, 'तेज गेंदबाजी में हमें और सुधार करने की जरूरत है। हमें कंडीशंस के अनुसार ही गेंदबाजी करनी होगी। विपक्षी गेंदबाज क्या कर रहे हैं, इस पर नजर रखना महत्वपूर्ण है। गेंदबाजों को नो बॉल और वाइड से बचना होगा या उन्हें नए कप्तान की कप्तानी में खेलना होगा। ये मेरी दूसरी चेतावनी है, सुधार नहीं हुआ तो मैं बाहर हो जाऊंगा।'
धोनी ने अगले मैच में अच्छे स्कोर की जताई उम्मीद
दरअसल, एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच को देखकर धोनी भी हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि 'यह एक शानदार हाई स्कोरिंग खेल रहा। मैंने सोचा था कि यह बहुत धीमा होगा। यह एक ऐसा विकेट था जहां आप रन बना सकते थे, लेकिन कुल मिलाकर यह थोड़ा धीमा रहा। हमें देखना होगा कि घर में अगले छह मैचों में हम कैसा खेलते हैं, लेकिन उम्मीद है कि हम यहां स्कोर कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- CSK vs LSG: धोनी का किला भेदने में नाकाम रही लखनऊ, सीएसके ने 12 रनों से जीता मैच
चेन्नई की जीत के बाद भी नाखुश दिखे एमएस धोनी
चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मंगलवार को जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 217 रन बनाए। इस लक्ष्य का पीछा करने मैदान में उतरी लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत की कगार पर पहुंचकर 205 रन बनाए, लेकिन आखिर में टीम 12 रन से मैच हार गई। वहीं गायकवाड़ ने अपना लगातार दूसरा अर्धशतक लगाया और कॉनवे (29 रन पर 47 रन) के साथ पहले विकेट के लिए 110 रन की साझेदारी की। इस जीत के बाज ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान टीम की गेंदबाजों से खुश नहीं हैं, और वे इसमें और सुधार चाहते हैं।












Click it and Unblock the Notifications