CSK vs LSG: धोनी का किला भेदने में नाकाम रही लखनऊ, सीएसके ने 12 रनों से जीता मैच
IPL 2023 CSK vs LSG 6th Match: अपने होमग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 16वें सीजन की पहली जीत दर्ज कर ली है। लखनऊ के खिलाफ चेन्नई को यह जीत मिली है।

CSK vs LSG, IPL 2023 Ruturaj Gaikwad: चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 12 रनों से जीत हासिल की। 218 रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम 20 ओवर में 205 रन ही बना सकी और 12 रन से मुकाबला गंवा बैठी। आईपीएल 2023 यानी 16वें सीजन में यह चेन्नई की पहली जीत है। वहीं पहले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराने के बाद लखनऊ की टीम जीत के सिलसिले को बरकरार नहीं रखी सकी। केएल राहुल की कप्तानी टीम को इस सीजन अपनी पहली हार का सामना करना पड़ा है।
लखनऊ की दमदार शुरुआत
218 रनों का पीछा करने उतरी लखनऊ की टीम ने धमाकेदार अंदाज में पारी की शुरुआत की। कायेल मेयर्स और कप्तान केएल राहुल ने शुरुआती ओवर में टीम के लिए तेजी से रन बनाने का काम किया। पहले विकेट के लिए दोनों ही बल्लेबाजों ने 33 गेंदों में 79 रनों की साझेदारी निभाई। मेयर्स ने 22 गेंद पर 53 रन बनाकर मोईन अली की गेंद पर कैच आउट हो गए। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए। डेवोन कॉनवे ने उनका शानदार कैच पकड़ने का काम किया।
जल्दी-जल्दी गिरे तीन विकेट
दमदार शुरुआत करने के बाद लखनऊ की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। टीम ने लगातार अपने विकेट गंवाए। दीपक हुड्डा इस मैच में बल्ले से फ्लॉप रहे। हुड्डा छह गेंद पर दो रन बनाकर मिचेल सैंटनर की गेंद पर बेन स्टोक्स को कैच थमा बैठे। कप्तान केएल राहुल भी 18 गेंद पर 20 रन बनाकर आउट हो गए। क्रुणाल पांड्या भी बल्ले से सिर्फ 9 रनों का योगदान ही दे सकें। जबकि मार्कस स्टोइनिस 18 गेंद पर 21 रन बनाकर मोईन अली की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।
चेन्नई ने बनाए थे 217 रन
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने एक बार फिर टीम के लिए ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। उन्होंने 31 गेंद पर 57 रन की पारी खेली। जबकि अंबाती रायुडू 14 गेंद पर 27 रन बनाकर नाबाद रहे। धोनी ने अंतिम ओवर में तीन गेंदों में 12 रन बनाने का काम किया। मोईन अली 13 गेंद पर 19 रन बनाकर आउट हो गए।
दोनों टीमों में शामिल थे ये खिलाड़ी
लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (कप्तान), काइल मेयर्स, दीपक हुड्डा, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन (विकेटकीपर), आयुष बडोनी, मार्क वुड, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, आवेश खान।
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन): डेवोन कॉनवे, ऋतुराज गायकवाड़, मोइन अली, बेन स्टोक्स, अंबाती रायडू, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (कप्तान), शिवम दूबे, मिशेल सेंटनर, दीपक चाहर, आरएस हैंगरगेकर।












Click it and Unblock the Notifications