IPL 2023: महेंद्र सिंह धोनी घुटने में चोट के बाद भी खेल रहे थे, कोच ने किया बड़ा खुलासा

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी ने घुटने में चोट के बाद भी धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और नाबाद 32 रनों की पारी खेली। हालांकि टीम को 3 रनों से हार मिली।

MS dhoni and Jadeja

CSK vs RR: महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चेन्नई सुपर किंग्स के कोच स्टीफ़न फ्लेमिंग ने एक बड़ा अपडेट दिया है। धोनी घुटने की चोट से परेशान हैं। इस वजह से उनको विकेट के बीच में तेज दौड़ लगाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में धोनी उस तरह से दौड़ नहीं लगा पा रहे थे, जैसा वह नियमत तौर पर करते हैं। राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को पहली बार घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा।

ESPNCricinfo के अनुसार फ्लेमिंग ने कहा कि धोनी के घुटने में चोट है और इस वजह से वह ठीक से दौड़ नहीं पा रहे। कुछ मूवमेंट में आपको ऐसा दिखा भी होगा। इसके बाद भी आपने जो कुछ देखा, वह हमारे लिए एक शानदार गेम रहा। उनकी फिटनेस हमेशा से ही प्रोफेशनल रही है।

फिटनेस में समस्या होने के बाद भी धोनी ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। उन्होंने 17 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 32 रनों की पारी खेली। धोनी के बल्ले से 4 चौके और 3 छक्के आए। हालांकि चेन्नई सुपर किंग्स जीत से महज 3 रन पीछे रह गई। धोनी ने इस सीजन मौका मिलने पर तेज बल्लेबाजी की है। उन्होंने 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बैटिंग की है।

फ्लेमिंग ने धोनी के घुटने की चोट को छोड़ते हुए टूर्नामेंट में उनकी फिटनेस को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि धोनी लीग से एक महीने पहले आ गए थे। वह चेन्नई आने से पहले ही फिटनेस सेशन करके आए थे। मैच में जाने के लिए भी वह फिटनेस पर काम करते हैं और आप देख सकते हैं कि वह बेहतरीन खेल रहे हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि वह खुद को किस तरह से मैनेज करते हैं। वह खुद को फिट रखते हैं।

गौरतलब है कि चेन्नई में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में धोनी और जडेजा ने पूरा जोर लगाया था लेकिन अंत में राजस्थान रॉयल्स ने 3 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया था। राजस्थान ने 8 विकेट पर 175 रनों का स्कोर खड़ा किया था। जवाब में खेलते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने 6 विकेट पर 172 रन बनाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+