IPL Auction 2023: TV और मोबाइल पर फैंस फ्री में देख सकेंगे ऑक्शन लाइव, बेहद आसान है तरीका
IPL Auction 2023 Live Streaming: आईपीएल ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग को फैंस फ्री में देख सकते हैं। मोबाइल पर जियो एप का उपयोग कर के ऑक्शन को देखा जा सकता है।

IPL Auction 2023 Live Streaming: आईपीएल ऑक्शन को लेकर खिलाड़ियों के साथ-साथ फैंस की उत्सुकता भी बढ़ गई है। शुक्रवार यानी 23 दिसंबर को होने वाले इस ऑक्शन में कई खिलाड़ियों की किस्मत चमकने वाली है। कुछ खिलाड़ी ऐसे भी होंगे जिन्हें शायद पहली बार आईपीएल खेलने का मौका मिले। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट पर भी नीलामी के दौरान सबकी नजरें होंगी।

पहली बार बिक सकते हैं कई खिलाड़ी
जो रूट सहित कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो इस साल पहली बार आईपीएल नीलामी में बिक सकते हैं। मिनी ऑक्शन होने के बावजूद कई खिलाड़ियों के पास इस नीलानी के जरिए मोटी रकम आने की उम्मीद है। भारत के साथ-साथ कई विदेशी खिलाड़ियों का आईपीएल खेलने का सपना इस नीलामी में पूरा हो सकता है। आईपीएल नीलानी में ऑलराउंडर खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश होने की उम्मीद है।

ऐसे देख सकते हैं ऑक्शन लाइव
फैंस मोबाइल एप जियो सिनेमा पर लाइव ऑक्शन आसानी के साथ देख सकते हैं। इसके लिए उनके फोन में जियो सिनेमा एप होना जरूरी है। अगर किसी के पास यह एप नहीं है तो वह प्लेस्टोर से इसे डाउनलोड कर सकते हैं। जियो सिनेमा ने फीफा विश्व कप 2022 के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण किया था। इसके बाद अब वह फैंस के बीच आईपीएल ऑक्शन को लाने के लिए तैयार है। फैंस इसका मजा फ्री में उठा सकते हैं।

टीवी पर ऐसे देख सकते हैं ऑक्शन
टीवी पर आईपीएल ऑक्शन का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा। पहले भी आईपीएल से जुड़ी सभी कायक्रमों का राइट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास ही था। लेकिन अब इसकी लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस होटस्टार पर नहीं किया जाएगा। इस बार ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर देखी जा सकेगी। क्रिकेट फैंस आईपीएल ऑक्शन का लाइव प्रसारण दोपहर ढाई बजे से देख पाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications