IPL 2023: पुलिस अफसर पर हमला करने वाला पूर्व क्रिकेटर गिरफ्तार, आईपीएल से हुआ था मालामाल और अब....

Michael Slater, News: दिग्गज खिलाड़ी पर पुलिस पर हमला करने का आरोप लगा है। इस मामले के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के बीच चर्चाओं का दौर जारी है।

IPL 2023

Former Australia Test Cricketer Michael Slater: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइकल स्लेटर पर बड़ा आरोप लगा है। माइकल स्लेटर द्वारा क्वींसलैंड के सनशाइन कोस्ट में एक पुलिस पर हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले के सामने आते ही सोशल माीडिया पर माइकल स्लेटर ट्रेंड करने लगे। फैंस लगातार उन्हें लेकर अपनी प्रतिक्रियाएं शेयर कर रहे हैं। माइकल स्लेटर इससे पहले भी विवादों में फंस चुके हैं।

पुलिस अफसर पर किया था हमला

क्वींसलैंड पुलिस के अफसर पर हमला करने के आरोप में माइकल स्लेटर को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। क्वींसलैंड पुलिस की एक प्रवक्ता ने अपने बयान में स्लेटर की गिरफ्तारी पर मुहर लगाई है। प्रवक्ता ने बताया कि माइकल स्लेटर पर पुलिस पर हमला करने के एक मामले और पुलिस में बाधा डालने के दो आरोप लगाए गए हैं। अगली सुनवाई के लिए उन्हें 2 मई को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है, तब तक वह जेल में ही रहेंगे।

आईपीएल में कर चुके हैं कमेंट्री

पूर्व बल्लेबाज माइकल स्लेटर लंबे समय तक आईपीएल में भी कमेंट्री कर चुके हैं। आईपीएल के एक सीजन में कमेंट्री करने के लिए उन्हें 2 से 6 करोड़ रुपये मिला करते थे। क्रिकेट फैंस माइकल स्लेटर की कमेंट्री को एन्जॉय भी खूब किया है। इससे पहले माइकल स्लेटर अपनी वाइफ से मारपीट के दोषी पाए गए थे। जिसके बाद साल 2021 में उन्हें जेल जाना पड़ा था।

ऐसा रहा है स्लेटर का करियर

3 जून, 1993 को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू करने वाले माइकल स्लेटर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए कई यादगार पारी खेली हैं। स्लेटर ने 74 टेस्‍ट में 14 शतक ठोक 5312 बनाए हैं। इसके अलावा वह अपने देश के लिए 42 वनडे मैच खेल चुके हैं। साल 2004 में क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्होंने चैनल 7 और चैनल 9 के साथ कमेंट्री करना शुरू कर दिया था। स्लेटर लंबे समय तक मानसिक समस्याओं से भी गुजर चुके हैं, जिसके लिए उन्हें कई बार अस्पताल भी ले जाया जा चुका है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+